News

नेशन बुलेटिन धार। मकरसंक्रांति से पहले चाइनीज़ मांजा के विरुद्घ धार पुलिस की मांजा बेचने खरीदने संग्रहण एवं उपयोग करने वालों को कठोर समझाईश।

WhatsApp
Facebook
Twitter


चाइनीज़ मांजा के उपयोग एंव बिक्री को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मयंक अवस्थी एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार, श्रीमति पारुल बेलापुरकर के निर्देशन मे एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बदनावर श्री अरविन्द तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सविता चौधरी के द्वारा थाना सादलपुर से 04 टीम गठित कर थाना की सीमा मे आने वाले समस्त ग्रामीण क्षेत्रों मे दुकानो पर सघन चैकिंग कर व्यापारियों को चाइनीज मांझा को न बेचने , एवं संग्रहण के सम्बन्ध में निर्देश दिए एंव बेचने पर वैद्यानिक कार्यवाही करने के सम्बन्ध में जिला दंडाधिकारी महोदय धार के आदेश का उल्लेख करते हुए नोटिस भी दिए और साथ ही आम नागरिकों को हाल में हुए इन्दौर की घटना के दुःखद परिणामों से अवगत कराते हुए चाइनीज़ मांझा के दुष्परिणाम बताते हुए की, लोगो से इसका उपयोग न करने की अपील की, उपस्थित लोगों को चाइनीज़ मांजा के खतरनाक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि यह मांझा न केवल निर्दोष पक्षियों के लिए जानलेवा साबित होता है, बल्कि राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और बच्चों के लिए भी गंभीर चोटों और मृत्यु का कारण बन सकता है और साथ ही सादलपुर पुलिस ने जनता से अपील करते हुए कहा, कि “हम सभी का नैतिक सामाजिक दायित्व है कि हम अपने त्योहारों को हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायें लेकिन किसी की ज़िंदगी मे शोक का कारण ना बने”
पुलिस ने सभी नागरिकों को समझाया की वे चाइनीज़ मांझा का उपयोग करने से बचें और पारंपरिक सूती धागे का उपयोग करें।

Recent Comments

No comments to show.