डॉ दीपेंद्र शर्मा सम्मानित
पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डॉ दीपेंद्र शर्मा को हवेलियों के प्रसिद्ध शहर डुंडलोई राजस्थान में इंटेक के चेयरमैन श्री अशोक सिंह ठाकुर, झुंझनु कलेक्टर श्री अरुण कुमार गर्ग द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंटेक झुंझनु चैप्टर के संयोजक महाराज रघुवेन्द्र सिंह डुंडलोद, विवाना म्यूजियम के संस्थापक व झँझनु चैप्टर के सहसंयोजक श्री अतुल खन्ना भी उपस्थित थे। इंटेक गव्हरनिंग काउंसिल के सदस्य डॉ शर्मा ने कुंभ उज्जैन पर जयतु सिंहस्थ व प्रयागराज कुंभ पर प्रयाग प्रवाह फ़िल्म के साथ ही आदिवासी आंचलिक पर्व भगौरिया पर रिसर्च डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का निर्माण का उल्लेखनीय निर्माण कार्य किया है। डॉ शर्मा के इस सम्मान पर शुभचिन्तकों ने उन्हें बधाई दी है।
Post Views: 84









