News

नेशन बुलेटिन धार। मौतों पर चुप्पी, सवालों पर बदतमीज़ी – जिला संगठन मंत्री

WhatsApp
Facebook
Twitter

राठौर ने मंत्री के इस्तीफ़े की उठाई मांग

स्वच्छ इंदौर में गंदे पानी से मौतें और मंत्री का अहंकार
संवेदना की जगह बदतमीज़ी

गंदे पानी से हुई मोतो पर शुरू हुई राजनीति

बदनावर। इंदौर जैसे “स्वच्छ शहर” में गंदे पानी के कारण नागरिकों की मौतबीजेपी सरकार की गंभीर प्रशासनिक विफलता है। परितोष सिंह राठौड़ काँग्रेस जिला संगठन महामंत्री धार ने इंदौर में गंदा पानी पीने से हुई मोतो के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए गैर जिम्मेदाराना बयान देने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गी से स्थिति की मांग की है।
जिला संगठन मंत्री परितोष सिंह राठौड़ ने कहा कि इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने और जवाबदेही लेने के बजाय प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
ने एक रिपोर्टर के साथ अभद्र भाषा और बदतमीज़ी कर
अपनी जिम्मेदारी से मुँह मोड़ लिया। यह व्यवहार न सिर्फ़ असंवेदनशील है,बल्कि संविधान के चौथे स्तंभ-मीडिया का सीधा अपमान भी हैजिला संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौड़ ने इस गैर-जिम्मेदार और अहंकारी रवैये की कड़ी निंदा करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से
तत्काल नैतिक इस्तीफ़े की मांग की है। कांग्रेस स्पष्ट करती है, जनता की जान और लोकतांत्रिक मूल्यों से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।
जरूरत पड़ी तो सड़क से सदन तक संघर्ष किया जाएगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.