News

नेशन बुलेटिन धार। प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन धार द्वारा पेंशनर्स दिवस आयोजित किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter


धार । दिनांक 26/12/2025 को धार के निजी गार्डन में जिले के समस्त पेंशनर्स द्वारा पेंशनर्स दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि ओ पी बुधौलिया प्रांताध्यक्ष प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन भोपाल विशेष अतिथि ए आर खान संभागीय अध्यक्ष, शाहिद खान संभागीय महामंत्री , मनमोहन जोशी सचिव, रबीन्द्रनाथ सरकार आंचलिक प्रबन्धक बैंक ऑफ़ इंडिया धार, के पी निगम प्रांतीय संरक्षक भेरूसिंह बारोंड प्रांतीय उपाध्यक्ष, कीर्ति कुमार शर्मा उपाध्यक्ष, सुभाष शर्मा प्रांतीय महामंत्री भोपाल,महिला अध्यक्ष श्रीमती उमा उपाध्याय खण्डवा की उपस्थिति में मनाया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सरस्वती वंदना का गायन श्री निर्मल शर्मा द्वारा किया गया । मंचासीन अतिथियों का स्वागत प्रमोद टोंग्या जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया एवं मुख्य अतिथि का स्वागत जिले की समस्त तहसील एवं शाखाओं के अध्यक्ष द्वारा किया गया।
स्वागत भाषण में पधारे सभी पदाधिकारियों, पेंशनर्स साथियों को सम्मेलन को सफल बनाने हेतु धन्यवाद दिया ,साथ ही संभाग के समस्त जिलों से आए जिला अध्यक्षों का आभार माना। शैलेन्द्र तिवारी महामंत्री धार ने बताया की नवीन प्रकल्प के रूप में इस वर्ष धार के विशिष्ट जनों, समाजसेवी एवं संघ के कार्य हेतु समर्पित पेंशनर्स साथियों , मातृशक्ति का हम सम्मान कर रहे हैं । जिन्हें मुख्य अतिथियों द्वारा अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया ।
सम्मानित किए जाने वालों में कुमारी सोनालिका निगम, को भारतीय संसद में वक्ता हेतु चयन होने पर, योगेश अग्रवाल समाजसेवा, सत्यनारायण शर्मा, श्रवण सिंह नायक, के पी निगम , शरद निगम, श्रीमती गुरवंत कोर, श्रीमती अरुणा प्रदीप देवासकर, सयाजी राव मोहिते, अमित कुमार सिंह का सम्मान किया गया।
संघ का प्रगति प्रतिवेदन मोहन सिंह परिहार व के के वर्मा ने आय व्यय पत्रक सभा में वाचन कर प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर हरिहर दत्त शुक्ल द्वारा जानकारी देते हुवे जिले के समस्त पेंशनर्स साथी व मातृशक्ति जो 75 वर्ष के हो चुके है उन सभी के बारे में जानकारी दी गई। प्रभारी प्रदीप देवासकर एवं जगदीश शर्मा द्वारा पेंशनरों की बैठक एवं सम्मान की व्यवस्था की गई । मुख्य अतिथियों द्वारा 75 वर्ष पूर्ण करने वालों का सम्मान फूलमाला शाल एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया एवं उनके दीर्घायु होने की कामना की ।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बताया गया कि श्री मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन को हमारी मांगों हेतु ज्ञापन पूर्व में दे चुके हैं किन्तु शासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। हम पुनः एक बड़ा आंदोलन भोपाल में अतिशीघ्र करने जा रहे है जिसमें प्रदेश के सभी साथियों को शामिल होने के लिए आमंत्रित कर आंदोलन को सफल बनाए जाने हेतु निवेदन किया ।
अन्य सभी मंचासिन अतिथियों द्वारा अपने विचार रखे। भोजन व्यवस्था प्रभारी जगदीश शर्मा, महिला भोजन प्रभारी श्रीमती गुरुवन्त कोर एवं श्रीमती अरुणा देवासकर ,सदस्यता प्रभारी शिवशंकर वर्मा एवं उनकी टीम द्वारा सर्वश्रेष्ठ कार्य किया।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों द्वारा सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफ़ल बनाया । समस्त पेंशनरों का प्रमोद टोंग्या द्वारा आभार माना गया ।
कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा व आभार गजेंद्र चौहान ने किया । उक्त जानकारी शैलेन्द्र तिवारी महामंत्री द्वारा दी गई ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.