News

नेशन बुलेटिन धार।व्यापारी महासंघ का सम्मान समारोह संपन्न।

WhatsApp
Facebook
Twitter


व्यापारी महासंघ का सम्मान समारोह संपन्न
धार (नि.प्र) सिद्धनाथ न्रृसिह मंदिर इंदौर अहमदाबाद रोड पर व्यापारी महासंघ द्वारा सम्मान समारोह एवं कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई जिसके अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री श्री देवेंद्र जी सोनाने एवं भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय जी शर्मा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यवसायी एवं महासंघ के संरक्षक श्री पवन जैन गंगवाल भी उपस्थित थे ।
इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री ने सभी व्यापारियों को व्यापार को सुगम बनाने एवं व्यापार में आने वाली समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
महासंघ द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग की दिनांक 24 दिसंबर को होने वाली सोमनाथ ज्योतिर्लिंग अंश यात्रा का भव्य स्वागत एवं उसमें अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की योजना बनाई। इस अवसर पर समारोह में महासंघ के जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण टांक , सचिव पारस जैन उपाध्यक्ष प्रकाश सोलंकी ,कमल हारोड ,शांतिलाल शर्मा ,राजेंद्र ठाकुर, भय्युराम रवि राठौर योगेश राठौर आशीष जैन मोहन गोयल घनश्याम मकवाना शांतिलाल माहेश्वरी प्रीतम जैन अंकित जैन जिनेंद्र जैन राहुल चावड़ा धर्मेंद्र चावडा लखन चावडा दिलीप चावडा शुभम चौहान संजय जैन मुकेश प्रजापति मोहित टांक योगेश सोलंकी जयेश राठौर रवि लाड़ कीर्ति जैन राजेश बड़जात्या रूपेश बड़जात्या राकेश जैन नारायण चौहान आदि उपस्थित थे।
आभार व्यापारी महासंघ के सचिव पारस जैन गंगवाल ने किया
जानकारी मीडिया प्रभारी गौरव जैन ने दी ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.