
धार पुलिस द्वारा पुलिस कर्मचारियो को तनावमुक्त रखने हेतु तीन दिवसीय ध्यान (मेडीटेशन) योगा शिविर का आयोजन किया गया ।

प्रायः देखा गया है कि पुलिस कर्मचारी लगातार कानुन व्यवस्था इंतजाम ड्युटी के दौरान,लगातार रात्रि गस्त के कारण निंद पुरी ना होने से, त्यौहारो के समय लम्बी ड्युटी एवं व्यस्तता के कारण अपने घर- परिवार से दुर रहने, आदि कारणो से मानसिक रुप से तनाव मे रहता है, जिससे अनेक प्रकार की बिमारियो का पुलिस कर्मचारियो को सामना करना पडता है । इसी कारण समय-समय पर पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार पुलिस कर्मचारियो को तनावमुक्त रखने हेतु हार्टफुलनेस ध्यान (मेडीटेनशन) योगा का अभ्यास कराया जाता रहा है ।

इसी तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन मे धार पुलिस द्वारा जिले के पुलिस कर्मचारियो को तनावमुक्त रहने हेतु आज दिनाँक 19.12.2025 को हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से तीन दिवसीय परिचयात्मक ध्यान (मेडीटेशन) योगा शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार पर किया गया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर की उपस्थिति मे शिविर के प्रथम दिवस पर ध्यान सत्र की शुरूआत मे हार्टफुलनेस प्रशिक्षक श्री आनंद रणदिवे द्वारा शिविर मे उपस्थित अधिकारियो एवं पुलिस कर्मचारियो को लगातार कानून व्यवस्था ड्युटी एवं कार्य की परिस्थितियों के कारण उत्पन्न तनाव को ध्यान के माध्यम से अवसाद/तनाव प्रबंधन, बेहतर स्वास्थ्य, प्रसन्नचित्तता, संवाद कौशल, पारिवारिक सामंजस्य एवं सकारात्मक जैसे गुणों के विकास के लिए ध्यान कितना लाभकारी है, और आज के समय मे ध्यान/मेडीटेशन की क्या महत्ता है, इसके संबंध मे संक्षिप्त जानकारी दी गई है साथ ही उपस्थित अधि0/कर्मचारियों को 40 मिनट तक ध्यान (मेडीटेशन) कराया, जिसमें तनावमुक्ति एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया है। दिगर जिलो से उर्स ड्युटी मे आए पुलिस अधिकारी/कर्मचारियो मे से बचत बल भी ध्यान शिविर मे विशेष रुप से उपस्थित रहा ।
हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा ध्यान शिविर मे आए जिले के प्रत्येक थानो के पुलिस कर्मचारियो का डाटा संधारण कर उन्हे ध्यान (मेडीटेनश) करवाने हेतु विशेष रुप से प्रशिक्षित किया गया ।
परिणामस्वरुप प्रशिक्षित पुलिस कर्मचारियो द्वारा थाना वापसी पर आज ही अपने-अपने थानो पर जाकर थाना प्रभारियो की उपस्थिति मे ध्यान (मेडीटेशन)योगा करवाया गया । जिससे थानो पर उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण काफी प्रभावित हुए एवं नियमित रुप से ध्यान (मेडीटेशन) योगा करने का संकल्प लिया ।
प्रथम दिवस ध्यान (मेडीटेशन) योगा शिविर मे रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई, निरीक्षक श्री प्रेमसिंह ठाकुर, निरीक्षक श्री हिरूसिंह रावत, निरीक्षक श्री मगनसिंह कटारा, सूबेदार श्री रविन्द्र कुशवाह, निरीक्षक श्री संतोष अचाले, मुख्य लिपिक श्री सीताराम वर्मा, हार्टफुलनेस संस्था के प्रशिक्षक हाकमसिंह ठाकुर, अंजली रणदिवे, अल्पना जोशी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं डीआरपी लाईन के पुलिस कर्मचारी सहित दिगर जिलो से उर्स ड्युटी मे आए बल मे से बचत बल विशेष रुप से उपस्थित रहे ।









