
बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत द्वारा क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्य एवं पिछले दो वर्श के कार्यकाल में क्षेत्र की जनता के हितार्थ किए गये कार्यो का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही बदनावर , कोद व कानवन अस्पताल में चिकित्सकों की कमी एवं बडी चैपाटी पर ब्रीज निर्माण को प्रमुखता से लिया गया है। विधायक शेखावत द्वारा एक दिवसीय विधानसभा सत्र में उठाए गये मुद्दों को पत्रकारों से सांझा किया गया। इस दौरान कमलसिंह पटेल, हरीनारायणंिसंह पंवार, रमेश देव एवं नवनियुक्त ब्लाॅक अध्यक्ष निंरजनसिंह पंवार, सुरेन्द्र गोयल, देवपालसिंह जादव एवं मीडियाकर्मी पुरुशोतम शर्मा, मनीश शर्मा, विक्की राजपुरोहित, राकेशसिंह चैहान सहीत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

विधायक प्रतिनिधी महेश पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत ने पत्रकारों से रुबरु होकर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के दो साल बेमिसाल के तहत उत्सव आयोजित किया जा रहा है। यह कैसा उत्सव है। न अस्पताल में डाक्टर है न नर्स। एबुलेस चलाने के लिए डीजल की व्यवस्था नही है। डाक्टर के रहने के लिए भवन नहीं है। प्रदेश में मेडिकल कालेज खोलने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि भवन बनाने से क्या होगा। 1 डाक्टर बनाने में 10 करोड रु खर्च होते है। और तैयार डाक्टर प्रेक्टिस करने विदेश चला जाता है। डॉक्टरों की कमी के कारण कोद और कानून जैसे अस्पताल भवनों मैं ताले लगे पड़े रहते हे। शेखावत ने आगे कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। और न ही किसानों की फसल एमएसपी पर खदीदी जाती है। वर्तमान में प्रदेश के किसान सहीत सभी वर्ग भयंकर परेशानी में है और सरकार 2047 के प्रदेश के सपने दिखा रही है। 2 साल बेमिसाल का तमाशा दिखाया जा रहा है। जनता को धोखा देकर बेवकुफ बनाने का काम किया जा रहा है। यह कहावत चरितार्थ होती है कि न नौ मन तेल होगा और न ही राधा नाचेगी।
दो साल बेमिसाल का विकास कहीं दिखायी नहीं दिया- विधायक शेखावत
दो साल बेमिसाल पर कटाक्ष कर विधायक शेखावत ने कहा कि विकास दिखायी नहीं दे रहा है। क्षेत्र में प्रधानमंत्री सडक का रिन्युअल नही हो पा रहा है। विधानसभा क्षेत्र की मनासा-पलवाडा सडक सहीत 27 सडकों की स्थिति खराब है। केन्द्र व राज्य सरकार के पास पैसा नही है। ऐसे में डबल इंजिन सरकार का मतलब क्या निकाला जाए। गरीबों को संबल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, विकलांग व वृद्वावस्था पेषन समय पर नही मिलती है। छात्रों को छात्रवृति के लिए परेशानी होती है। प्रदेश सरकार दो साल बेमिसाल तो कह रही है। किंतु सरकार 2 साल में किए उल्लेखनीय काम तो बता दे। शेखावत ने भश्ट्राचार के मामले में समुचे तंत्र को आडे हाथों लेकर कहा कि भश्ट्राचार के बिना कोई काम नहीं होता है। यह बात विधानसभा में कहने पर कि कोई मंत्री या विधायक बिना रिश्वत दिए कोई काम करवा पाता हैं। इस पर न तो सता पक्ष और नही विपक्ष के विधायक ने खडे होकर इस बात से इंकार नहीं किया।
3-4 ट्रक में अवैध शराब भरकर रोजाना गुजरात जाता है। क्षेत्र अवैध शराब का अड्डा बन गया- विधायक शेखावत
विधायक शेखावत ने अवैध शराब को लेकर बडा बयान दिया कि 3-4 ट्रक में अवैध शराब भरकर रोजाना गुजरात जाता है। क्षेत्र अवैध शराब का अड्डा बन गया है। बदनावर थाने को छोडकर कहा कि थानों में सट्टा जुआ लक्ष्य बनाकर पुलिस काम करती है। केवल जनता को लुटने का काम किया जा रहा है। जबकि वास्तव में सरकार ने दो साल में क्या काम किया यह बताना चाहिए।
जनता को सडक पर उतरने का किया आव्हान-
विधायक शेखावत ने कहा कि जनता को सरकार से काम का हिसाब मांगना होगा। भावांतर के नाम पर किसानों को भ्रमित किया गया। भावांतर का वास्तविक फायदा व्यापारियों ने उठाया। भावांतर को नया लुट का धंधा बना दिया। किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। जनता बेमिसाल 2 साल को ढुढ रही है। किंतु सरकार ने कागजों में 2 साल बेमिसाल बताने का काम बखुबी किया गया। सरकार की नाकामी को लेकर जनता को सडक पर उतरना होगा। वे स्वयं भी जनता को साथ लेकर बडा आंदोलन करने हेतु सडक पर उतरेगे।
बडी चैपाटी पर ब्रीज को लेकर किया बडा खुलासा-
विधायक शेखावत ने स्पश्ट शब्दों में कहा बडी चैपाटी पर जनता की जान बचाने के उदेश्य से पिछले दो साल से ब्रीज बनाने हेतु पत्राचार किया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव से अनोपचारिक चर्चा मे उन्होने इस बजट में ब्रीज हेतु राशि का प्रावधान करने की बात कही है। बदनावर की जनता ट्रीपल इंजिन सरकार से हिसाब मांग रही है। किंतु इंजिन में तो तेल डालने के पैसे नहीं है तो इंजिन काम कैसे करेगा। तीनों इंजिन पुरी तरह से फैल है।









