
*धार नगर पालिका का भंगार (कबाड) नगर पालिका के अधीनस्थ स्थानों से गायब होने पर निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की मांग*
धार निप्र :- श्रीमान धार नगर पालिका में काम में आने वाली वस्तुओं का भंगार (कबाड) के रूप में पडा था जो नगर पालिका की विभिन्न सम्पतियों पर पडा था जिसका हमारे पार्षद दल द्वारा निरीक्षण करने पर नगर पालिका में पडा भंगार (कबाड), कबाड का ट्रेक्टर,कम्पाउण्ड में पडा भंगार ,पुराना मल वाहन ,जिसके पडे टायर एवं अन्य सामान ट्राली ,जेसीबी का छोटा पंजा,कचरा वाहन की बंछी ,कचरा गाडीया फिल्टर प्लांट ,पुरानी नगर पालिका ,लालबाग ,सम्पवेल छोटा आश्रम पर जो भंगार (कबाड) था वह नगर पालिका कर्मचारियों की मिली भगत से भ्रष्टाचार कर अमानत में खयानत करने का कार्य किया गया है।

उक्त बात आज मुख्य नगर पालिका अधिकारी महोदय को ज्ञापन देते हुए नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि (म. प्र.विधानसभा) जिला कांग्रेस प्रवक्ता अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर(एड)नेता प्रतिपक्ष करीम कुरैशी,पार्षद ईश्वर सिंह ठाकुर,पार्षद(प्र) बरसात सिसोदिया, पार्षद श्रीमती सारिका अजय सिंह ठाकुर की।
नेता गण ने आगे कहा कि उक्त सभी जगह के पूर्व और वर्तमान के हमारे पास निरीक्षण के दौरान फोटोग्राफ भी है।
जिसपर श्रीमान से उक्त गायब हुए सामान की 7 दिन में जांच कर संबंधितों पर कार्यवाही करते हुए अवगत कराने की मांग की। अन्यथा समस्त पार्षद दल उक्त भ्रष्टाचार को उजागर करने हेतु चरणबद्ध आन्दोलन कर जनता कोजागरूक करेंगे।









