News

नेशन बुलेटिन धार। दशहरा उत्सव समिति, नौगांव की नई कार्यकारिणी का गठन* – कुलदीप डंग अध्यक्ष तो लोकेश मकवाना उपाध्यक्ष नियुक्त।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*दशहरा उत्सव समिति, नौगांव की नई कार्यकारिणी का गठन*
– कुलदीप डंग अध्यक्ष तो लोकेश मकवाना उपाध्यक्ष नियुक्त

धार – सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति , किला मैदान नौगांव द्वारा आगामी दशहरा उत्सव के आयोजन हेतु सदस्यों की एक बैठक रखी गई । बैठक के प्रारंभ में सुरेंद्र शर्मा द्वारा आय-व्यय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया । कार्यकारिणी में संयोजक भगतसिंह चौहान , सहसंयोजक पं. दीपक शुक्ला, संरक्षक -जगन्नाथ माली, सत्यशील राव पवार, पर्वत सिंह चौहान, कुलदीप सिंह बुंदेला, डॉ. श्रीकांत द्विवेदी, अध्यक्ष- कुलदीप सिंह डंग, उपाध्यक्ष लोकेश मकवाना, सचिव मनीष भार्गव तथा सहसचिव संजय उपाध्याय पेंटर मनोनीत किए गए । कोषाध्यक्ष जयप्रकाश आर्य, सह कोषाध्यक्ष दुर्गेश वर्मा, संचालन सुरेन्द्र शर्मा तथा मनोजसिंह चौहान, धीरेन्द्र दिघे एवं मनोज पाटीदार मीडिया प्रभारी बनाए गए। स्वागत समिति हेतु मनोज चौहान , गोकुल चौहान तथा मनोज कामदार का मनोनयन किया गया । नवगठित कार्यकारिणी का संरक्षक एवं संयोजक द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया । साथ ही समिति के संयोजक भगतसिंह चौहान द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी किला मैदान पर 47 वां दशहरा उत्सव भव्य रूप में मनाया जावेगा । बैठक में डॉ.दीपक नाहर, जयप्रकाश आर्य, बहादुर सिंह बुंदेला, टोनी छाबड़ा, अजय सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह ठाकुर, मुन्ना व्यास, विनोद चौहान, गणेश खेर, रोहित कामदार, दुर्गेश वर्मा तथा सुभाष शर्मा की विशेष उपस्थिति रही । अंत में सहसंयोजक पं. दीपक शुक्ला द्वारा आभार व्यक्त किया गया । यह जानकारी मीडिया प्रभारी मनोजसिंह चौहान द्वारा दी गई ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.