News

नेशन बुलेटिन धार। आहू में पर्यूषण के दौरान सुगंध दशमी पर्व हर्षौल्लास के साथ मनाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

1008 श्री दिगंबर जैन अतिश्य क्षेत्र आहु जी में पर्वाधीराज पर्यूषण पर्व के दौरान प्रतिदिन प्रातः अभिषेक विशेष शांति धारा दश लक्षण धर्म विधान पूजन एवं नित्य नियम पूजन बड़ी भक्ति भाव से हो रही है। आज विशेष सुगंध दशमी पर्व होने से मंदिर जी में आज विशेष दिन होने के प्रातः से ही यात्रियों का आना जाना लगा रहा पर्यूषण पर्व के दौरान सुगंध दशमी पर्व का महत्व पंडित श्री जिनेंद्र सिंघई साहित्यचार्य द्वारा बताया गया। आज अभिषेक एवं शांतिधारा के लाभार्थी श्री महेंद्र जी नालछा वाला परिवार एवं सुरेश चंद्र जी बडजातियां परिवार एवं आहु के गंगवाल परिवार जो कि इंदौर में निवासरत है श्री सुमित जी गंगवाल मयूर जी पाटनी इंदौर रहे।
आए हुए अतिथियों का स्वागत क्षेत्र के कार्यध्यक्ष श्री नवीन जी गोधा व उपाध्यक्ष सुभाष जी गंगवाल मंदिर व्यवस्था प्रमुख चंद्रप्रकाश जी गंगवाल, मयंक जी छाबड़ा, सर्वेश गंगवाल द्वारा किया गया दी जानकारी विकास कुमार छाबड़ा द्वारा दी गयी ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.