तीन साल बाद बाबूजी का जन्मदिन केबिनेट मंत्री के रुप में मनाएंगे- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार
जन्मदिन तो एक बाहना है इसका मकसद जनता से मिलकर उनकी समस्या सुनना है-विधायक शेखावत
सडक से वंचित आदिवासी क्षेत्र में ज्लद ही सडक का निर्माण कार्य शुरु होगा- विधायक शेखावत
विधायक शेखावत का 100 से अधिक संगठनों ने किया अभिनंदन
विधायक दिनेश जैन, पूर्व विधायक मुरली मोरवाल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की मौजूदगी में बाबूजी ने मनाया जन्मदिन
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोशी का किया अभिनंदन
बदनावर/विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने ध्ुामधाम से मनाया गया। विधायक शेखावत का जन्मदिन कार्यक्रम नेता पतिपक्ष व गंधवानी विधायक उमंग सिंघार के मुख्य आतिथ्य एवं विधायक दिनेश जैन पूर्व विधायक मुरली मोरवाल एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की मौजूदगी में मनाया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत कर सम्मान किया गया। 100 से अधिक संस्थाओं सहीत सैकडों सर्मथकों ने विधायक शेखावत का पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायकजी को बधाई देने वाले का सिलसिला दिनभर चलता रहा। जन्मदिन अवसर पर विधायक निधि से 500 दिव्यांग को सहायता राशि के चेक एवं 23 ग्राम पंचायत को पानी के टेकर का वितरण किया गया।
विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि विधायक भंवरसिंह शेखावत का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने चंद्रलीला पैलेस में हर्शोल्लास से मनाया गया। सर्वप्रथम शेखावतजी ने बाबा बेजनाथ महादेव के दर्शन कर दुध, दही एवं पंचतत्व से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पहुॅचे। जहा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। शेखावत ने उपस्थित जनसमुदाय एवं मातृशक्ति का अभिवादन किया।
सर्व प्रथम कन्या पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विधायक प्रतिनिधि देवपालसिंह जादव ने विधायकजी का साफा बांध कर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस पदाधिकारियों ने पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। जन्मदिन अवसर पर वरिश्ठ सदस्य कमलसिंह पटेल, निरजंनसिंह पंवार, महिला जिलाध्यक्ष प्रीती माहेश्वरी, पूर्व जिपं अध्यक्ष मनोजसिंह गौतम, अशोक डावर, निर्देश सोनगरा, शंकरसिंह चौहान, अशोक सोलंकी, अमीत जैन, राधेश्याम मुवेल, उधोगपति अशोक बजाज, विपीन जैन, अमित ओझा, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्यामसिंह डोडिया, कपिल यादव, आत्माराम जाट, अभिशेक मोदी, साजिद खान, सोनू जाट, अश्विन पाटीदार, सुरेश पटेल, अनुप जैन, संदीप चौधरी एवं विधायक प्रतिनिधि नितीन सांखला, तरुण जाट, घनष्याम जाट, कैलाश गुप्ता, राजेश राठौड, जयदीपसिंह पंवार, राकेश कामदार, संजय भुरिया, सारिका बाफना एवं पंकज लोधा, देवा अरड, विनोद शर्मा, अंशु सेठ सुरेन्द्र गोयल व स्वतंत्र प्रेस क्लब, ग्रामीण तहसील पत्रकार संघ ने भी पुश्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। महाकाल मंडल, पूजारी संघ, आजाद अध्यापक संघ, गणेश व्यायाम शाला, राजपूत समाज, पाटीदार समाज, जयस संगठन सहीत 100 से अधिक संगठन के पदाधिकारियों ने अभिनंदन किया गया। मीडियाकर्मी मनीश शर्मा ने भी निवास पर बुलाकर बाबूजी स्वागत किया।
उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल बाद बाबूजी का जन्मदिन केबिनेट मंत्री के रुप में मनाएंगे। शेखावत विधानसभा में किसानों की आवाज दबंगता एवं प्रमाणिकता के साथ उठाते है। इनके द्वारा उठाए मुद्दे पर सरकार का जवाब देना मुश्किल होता है। बाबूजी के व्यक्तित्व से इनकी लोकप्रियता पुरे प्रदेश में है। गरीब असहाय लोगों को सहायता राशि देकर नई शुरुआत की है। इस पहल को पुरे प्रदेश में कांग्रेस विधायक लागू कर सकते है।
विधायक शेखावत ने कहा कि यह सहायता राशि आपका हक है। इसमें से 1 रुपया भी किसी नेता को मत देना। यदि कोई नेता पैसा मांगे तो सीधे मुझे फोन लगाना। आने वाले दिनों में गरीब, असहाय व निशक्तजनों को और सहायता राशि प्रदान की जाएगी। विधानसभा क्षेत्र में संचालित गौशाालाओं में सहयोग राशि दी जा रही है। सडक से वंचित आदिवासी क्षेत्र में ज्लद ही सडक का निर्माण कार्य शुरु होगा। जन्मदिन तो एक बाहना है इसका मकसद आपसे मिलना व आपकी समस्या सुनना व समझना है।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जोशी का स्वागत सम्मान किया
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस धार जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी को नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बदनावर आगमन पर स्वतंत्र जोशी का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत कर साफा बांध कर 101 किलों फूल की माला से अभिंनदन किया गया।
————————————–









