*आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका की पद स्थापना के 50 वे वर्ष स्वर्ण जयंती पर सम्मान समारोह सम्पन्न*
*समारोह में केंद्र सरकार में महिलाओं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर व प्रदेश सरकार में मंत्री निर्मला भूरिया शामिल हुई*
धार। 4 अगस्त मप्र बुलन्द आवाज नारी शक्ति आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका सन्गठन की ओर से आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में केन्द्रीय सरकार राज्यमन्त्री महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती सावित्री ठाकुर व कैबिनेट मंत्री म प्र शासन महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया के मुख्य आतिथ्य में रविवार को धार में सम्पन्न हुआ । 50 वे वर्ष स्वर्ण जयंती पर सम्मान समारोह में प्रदेश के 50 से अधिक जिलों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका धार शामिल हुई।
इस सम्मान समारोह के अंतर्गत मध्यप्रदेश में कार्यरत 12,670 मिनी केंद्रों को आंगनवाड़ी केंद्रों में उन्नयन किये जाने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का आभार व्यक्त किया ।
स्वर्ण जयंती समारोह मे प्रान्तीय अध्यक्ष रामेश्वरी मेश्राम, महासचिव अन्जू सिंह बघेल, मिथलेश श्रीवास्तव, मिथलेश श्रीवास्तव प्रभारी प्रदेश प्रभारी,सोनू राजपुरोहित समेत भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे भाजपा जिला मिडिया प्रभारी संजय शर्मा मंचासीन रहें।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत पर कोई शक नहीं कर सकते देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देश की प्रत्येक महिलाओं की चिंता करते हैं चाहे रसोई गैस चुला योजना हो या शौचालय बनाने की बात हो ऐसी अनेक योजनाओं को धरातल पर उतरते हैं साथी ही देश के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास बनाएं । देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी की सरकार गरीब और वंचित की चिंता कर रही हैं आज देश की महिलाएं बचत समूह के माध्यम से समृद्ध हो रही हैं निर्भया फंड से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास विभाग कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा की चिंता की कोई आवश्यकता नहीं है यह विभाग आपका विभाग है आप सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका इस विभाग की रीड की हड्डी है मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार की योजनाओं को आप सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीचे तक पहुंचाएंगी डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में रिक्त पदों को भरने का प्रयास भी कर रहे हैं प्रदेश की कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान हुआ है। इस तरह के कार्यक्रम म प्र मे सभी संभाग मे शासन स्तर आयोजित करने की पहल भी संगठन करेगा ।
आयोजन से यह तय है कि आगनबाडी कार्यकर्ता सहायिका का भविष्य उज्जवलमय होगा यह आश्वासन मन्त्री द्वय ने दिया है। आयोजन में सहभागिता करने वालो मे प्रान्तीय अध्यक्ष रामेश्वरी मेश्राम,महासचिव अन्जू सिंह बघेल, प्रदेश प्रभारी मिथलेश श्रीवास्तव, विभिन्न जिला इकाई अध्यक्ष मे प्रमुख सबिता ठाकुर अध्यक्ष छिन्दवाडा, प्रिया द्विवेदी पन्ना, चैना गुर्जर मन्दसौर, रीना सेठिया इन्दौर, अर्चना आरस खरगोन, इन्दु दुबे सिवनी , दयावती पटेल मैहर प्रान्तीय सन्ररक्षक श्याम सुन्दर शर्मा, जिला सन्ररक्षक अनामिका ठाकुर प्रमुख रही है ।
धार जिले की विभिन्न परियोजनाओं की अध्यक्ष रेवा ठाकुर, मेहर वास्केल, रन्गू कन्नौज ,सुनीता भाभर, मालती , मानकुंवर, सन्गीता यादव , सन्गीता तीरला, पुष्पा कुक्षी, कमला पाटीदार, राजश्री जोशी, सपना गाढ़े आदि प्रमुख रहे हैं । संचालन गायत्री परिहार व आभार व्यक्त श्रीमती कमलेश सेन ने माना।









