News

झकनावदा/पेटलावद- भारत के लोकपाल पर बनी दूरदर्शन की लघु- वीडियो -फिल्म दिखाकर कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शिविर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*भारत के लोकपाल पर बनी दूरदर्शन की लघु- वीडियो -फिल्म दिखाकर कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ शिविर*

*यदि आपसे कोई रिश्वत मांगे, भ्रष्टाचार करे तो उसकी शिकायत लोकपाल को करे…एडीजे श्री वोरा*

*होगी कार्यवाही पहचान रखी जायेगी गुप्त….सिविल जज वर्ग 1 श्री भगोरा*

*अभिभाषक संघ पेटलावद के सहयोग से विशिष्ट आयोजन विधिक साक्षरता शिविर हुआ सम्पन्न*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
यदि आपसे कोई कर्मचारी रिश्वत मांगता है या कही कोई भ्रष्टाचार हो रहा है तो आप उसकी शिकायत सरकार द्वारा गठित लोकपाल समित्ति के सामने कर सकते है… उक्त बात प्रधान न्यायाधीश पेटलावद श्री ओ.पी.वोरा ने कही।

*शिविर का हुआ आयोजन*

मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की ओर से जारी निर्देश व जिला प्रधान न्यायाधीश व जिला विधिक साक्षरता समित्ति की अध्यक्ष श्रीमती विधी सक्सेना के निर्देश पर शनिवार को पेटलावद न्यायालय परिसर मे प्रधान न्यायाधीश ओर तालुका विधिक साक्षरता समित्ति के अध्यक्ष श्री ओ. पी. वोरा ओर सिविल जज वरिष्ठ खण्ड जज श्री सोहनलाल भगोरा की गरिमामयी अध्यक्षता और अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री अविनाश उपाध्याय कि अध्यक्षता मे विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार द्वारा बनाये गए भारत के लोकपाल के अध्ययादेश और कार्यप्रणाली के बारे में जागरूकता लाने के लिये जानकारी दि गयी।

*होगी कार्यवाही पहचान रखेगे गुप्त*..*जज श्री भगोरा*

शिविर को सम्बोधित करते हुए सिविल जज वरिष्ठ खंण्ड पेटलावद श्री सोहनलाल भगोरा ने बताया कि लोकपाल के समक्ष कि गई शिकायत की जांच होकर कार्यवाही होगी और शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी आप निर्भीक होकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त कराने में योगदान देवे।

*दिखाई गई लघु फिल्म*

इस अवसर पर लोकपाल विषय ओर कार्यवाही कैसे कि जाए इस बात की जानकारी और ट्रेनिग देने के उद्द्देश्य से दूरदर्शन द्वारा बनाई गई लघु -वीडियो फिल्म भी उपस्थितजन को भी दिखाते हुए जनजागृति लायी गयी।

*इनकी रही गरिमामई उपस्थिति*

इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष राहिल रजा मंसूरी, सीनियर एडवोकेट ए.एल. वोरा, अनिल देवड़ा ,के. सी. चौधरी, बलदेवसिंह राठौर, जितेंद्र जायसवाल, मनोंज पूरोहित, ईश्वर परमार, शादाब मंसूरी, संजय भायल, राजपाल सिंह दौंड़,साहिल रजा मंसूरी,देवीसिंह बामनिया,चेतन राठौर, खुशाल हिहोर,मीरा चौधरी सहित न्यायालय के समस्त कर्मचारी ओर बडी संख्या में पक्षकारगण मौजूद रहे।

Recent Comments

No comments to show.