*दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत तिरला महिला सरपंच विशेष अतिथि के रूप में नामांकित किया*
धार। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वंतत्रता दिवस समारोह 2025 के लिए विशेष अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत तिरला की महिला सरपंच श्रीमती आरती पटेल को विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु नामांकित किया गया है जिन्होने मध्यप्रदेश की श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सरपंच के रूप में चयन किया गया है।
इस सौभाग्यशाली क्षण के पूर्व गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने महिला सरपंच श्रीमती आरती पटेल का देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के लाल किले पर स्वंतत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होने पर स्वागत कर बधाई दी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मनीष प्रधान दीपक शर्मा अंकित भावसार कपिल निनामा हुकुम लश्करी उपस्थित थे।









