News

धार।खरसोड़ा विकास सेवा समिति ने जन अभियान परिषद नवांकुर सखी हरियाली संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किया वृक्षारोपण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

खरसोड़ा विकास सेवा समिति ने जन अभियान परिषद नवांकुर सखी हरियाली संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किया वृक्षारोपण।

धार।  मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत स्वैच्छिकता के आधार पर महिलाओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण तथा नवांकुर योजना एवं एक पेड़ मां के नाम से संबद्ध कार्यक्रम हरियाली अमावस्या के दिवस पर नवांकुर सखी-हरियाली यात्रा का आयोजन गुरुवार को ग्राम खरसोड़ा में खरसोड़ा विकास सेवा समिति द्वारा किया गया।
इस अवसर पर सर्वप्रथम गांव में हरियाली यात्रा निकाली गई एवं उसके उपरांत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल, जन अभियान जिला समन्वयक परिषद् नवनीत रत्नाकर,पर्यावरणविद अमृतलाल पाटीदार, एसआई फुलकुंवर सिसोदिया द्वारा नवांकुर सखियों को 100 अंकुरित पौधों का वितरण किया गया। तथा अतिथियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण के विषय पर ग्राम वासियों से चर्चा की गई और अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
इस दौरान खरसोड़ा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष  विकास शर्मा,ज्योति ठकराल एवं मधु कटारे (पुलिस विभाग), जनपद सदस्य खेमराज लववंशी  एवं इंदरलाल पटेल,सरपंच द्रौपदी सिंगारे, अशोक शर्मा, सीएमसीएलडपी मेंटर क्रमशः धर्मेंद्र राठौड़, सचिन प्रजापत, विष्णु पाटीदार, धर्मेंद्र शर्मा एवं ग्राम खरसोड़ा ,ओसरा, सिमलावदा , बलोदा, आकोदा, धामन्दा, उटावदा , छटीया की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ,सहायिका एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार धर्मेंद्र राठौड़ ने माना।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.