News

धार जिले में सिकलीगर समुदाय के पुनर्वास की अनूठी पहल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*धार जिले में सिकलीगर समुदाय के पुनर्वास की अनूठी पहल*

धार जिले में निवासरत सिकलीगर समुदाय पारंपरिक रूप से हथियार निर्माण का पुश्तैनी कार्य करता रहा है। किंतु समय के साथ यह समुदाय आर्थिक, सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ गया है। प्रशासनिक उपेक्षा और संसाधनों की कमी के कारण यह समुदाय मुख्यधारा से कट चुका है और आज भी दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करता है।
कुछ परिवार आज भी पारंपरिक हथियार निर्माण में संलग्न हैं, लेकिन अब यह कार्य अवैध रूप ले चुका है। सीमित संसाधनों और रोजगार के अवसरों के अभाव में कुछ लोग घरों में ही देसी पिस्तौल और रिवॉल्वर बनाकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। महज़ 500 रुपये की लागत से तैयार किए गए हथियारों को ये लोग 10-15 हजार रुपये में बेचते हैं। सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक आदि के ज़रिए ये हथियार दूर-दराज़ तक पहुंचाए जा रहे हैं। यह स्थिति गंभीर कानून-व्यवस्था की चुनौती बन गई थी।
*पुलिस-प्रशासन की संवेदनशील पहल*
इस जटिल परिस्थिति को समझते हुए धार जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह ने इस समुदाय के प्रमुख लोगों से संवाद किया और इनकी समस्याओं का गहन अध्ययन कराया। इसके आधार पर एक व्यापक पुनर्वास योजना तैयार की गई जिसका उद्देश्य था:-
• सिकलीगर समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करना
• स्वरोजगार और वैकल्पिक रोजगार के जरिए आर्थिक मजबूती देना
• अवैध गतिविधियों से दूर कर सामाजिक मुख्यधारा में जोड़ना

*रोजगार के अवसर: अतिथि शिक्षक के रूप में चयन*
श्री मनोज कुमार सिंह ने यह भी महसूस किया कि सिकलीगर समुदाय के कुछ युवक-युवतियाँ शिक्षित हैं और अतिथि शिक्षक बनने की योग्यता रखते हैं। परंतु उन्हें अब तक उचित अवसर नहीं मिले। यदि इन्हें इस समय प्रोत्साहित न किया गया तो वे फिर से अवैध कार्यों की ओर लौट सकते हैं।
इस संदर्भ में उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा कर शिक्षा विभाग को निर्देशित कराया कि सिकलीगर समुदाय के योग्य युवाओं को अतिथि शिक्षक के रूप में प्राथमिकता दी जाए।
*परिणामस्वरूप:-*
• *गंधवानी ब्लॉक: 4 युवक*
1. नानकसिंह पिता सुरेन्‍द्र सिंह छाबडा
2. राहुल सिंह पिता दिलीप सिंह छाबडा
3. विजेन्‍द्र सिंह पिता बच्‍चन सिंह छाबडा
4. चंदन पिता सतपाल सिंह छाबडा
• *उमरबन ब्लॉक: 2 युवक*
1. राजवीर सिंह पिता राजकुमार सिंह पंजाबी
2. प्रगट सिंह पिता पवनसिंह पंजाबी बाकानेर
• *मनावर ब्लॉक: 5 युवक*
1. जसप्रीत सिंह पिता मगनसिंह भाटिया
2. उजागर सिंह पिता दानसिंह भाटिया
3. दादा सिंह पिता पवनसिंह भाटिया
4. राजदीप‍ सिंह पिता मगनसिंह भाटिया
5. जयदीप सिंह पिता जेलसिंह भाटिया
• *धामनोद ब्लॉक: 2 युवक*
1. राजवीरसिंह पिता प्रधानसिंह भाटिया
2. आकाश पिता प्रतापसिंह भाटिया

को अतिथि शिक्षक के रूप में चयनित किया गया हैं जिनमें से वर्तमान में नानकसिंह पिता सुरेन्‍द्र सिंह छाबडा अतिथि शिक्षक के लिए शासकीय विद्यालय में नियुक्त किया गया हैं। शेष 12 युवको की प्रक्रिया जारी हैं सिकलीगर समाज के युवको को उक्‍त नियुक्ति दिलवाने में जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक चौधरी का भी बहुत योगदान रहा है।

*समुदाय की प्रतिक्रिया*
सिकलीगर समुदाय के लोगों ने इस ऐतिहासिक पहल के लिए पुलिस प्रशासन और विशेष रूप से श्री मनोज कुमार सिंह का आभार व्यक्त किया है। यह पहल न केवल अपराध नियंत्रण की दिशा में एक प्रभावी कदम है, बल्कि यह एक सामाजिक परिवर्तन की मिसाल भी बन गई है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.