News

धार।अच्छा खिलाड़ी बनने से बड़ी बात अनुशासित एवं संस्कारवान खिलाड़ी बनना है- श्रीमती ठाकुर

WhatsApp
Facebook
Twitter

अच्छा खिलाड़ी बनने से बड़ी बात अनुशासित एवं संस्कारवान खिलाड़ी बनना है- श्रीमती ठाकुर
अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सम्मानित

धार।राजा देवीसिंह बैडमिंटन हाल में धार लिटिल शटलर ग्रुप द्वारा आयोजित “प्रतिभा सम्मान” समारोह में अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल सहित ग्रुप के नन्हे नन्हे शटलरो का उनकी राज्य/ राष्ट्रीय उपलब्धियों के लिए प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया गया। उक्त जानकारी देते हुए बैडमिंटन शिक्षक सुधीर वर्मा ने बताया कि अतिथिद्वय केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, वरिष्ठ नेता व जिला रोगी कल्याण समिति के नवनियुक्त सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी वअंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल का पुष्पमाला से स्वागत शरदचन्द्र निगम, संगीता बारीया, भूपेंद्र जोशी,मांडलिक जी, शर्मा जी, आदि ने किया। पिछले दिनों यूगांडा में सम्पन्न हुई अंतराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन स्पर्धा में पुरुष युगल वर्ग में “विजेता” तथा एकल वर्ग में “उप विजेता” का खिताब जीतने वाले अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी राहुल सिंह विमल का अतिथि सावित्री ठाकुर द्वारा शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्य स्तर पर श्रैष्ठ प्रदर्शन करने वाले अंडर 9 बालक एकल वर्ग के ‘राज्य विजेता” अद्वीक जैन, अंडर 11 बालक युगल वर्ग में राज्य “उप-विजेता” प्रियांशु बारीया एवं अनय यादव अंडर 9 बालिका एकल वर्ग में राज्य स्तर पर “चतुर्थ स्थान” प्राप्त जान्हवी जांगड़े का भी मंत्री ने पुष्प माला अर्पित कर सम्मान किया। इस दौरान मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने जिले के प्रभारी मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा नव नियुक्त जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य ज्ञानेंद्र त्रिपाठी का भी पुष्प माला अर्पित कर अभिनंदन किया तथा उन्हें बधाई दी।इस अवसर पर मंत्री श्रीमती ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित नन्हे नन्हे शटलरो से संवाद करते हुए कहा कि अच्छा खिलाड़ी बनना बड़ी बात नहीं बल्कि अनुशासित एवं संस्कारवान खिलाड़ी बनना बड़ी बात है।आज के युग मे जहाँ एक ओर हमारी युवा पीढ़ी मोबाईल के अंधाधुंध उपयोग में अपना समय व्यर्थ कर रही है वहीं ये छोटे छोटे बच्चे शारीरिक श्रम तो कर ही रहे हैं इसके साथ ही अपनी उम्र के अन्य बच्चों में भी खेल के प्रति रूचि बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में आज खेलो इंडिया कार्यक्रम के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत, खिलाड़ियों को छात्रवृत्ति और प्रशिक्षण दिया जाता है। इस अवसर पर सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक, अंतरसिह यादव,अमित जैन,अंकित पटौदिया, गगन सक्सेना, चन्द्रजीत लश्करी, पिंटू जैन, प्रवीण,वैभव, एवं पालकगण उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजीव जोशी तथा आभार सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने माना।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.