News

धार- सांसद,विधायक,जिलाध्यक्ष ने श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाल श्रीफल भेंट कर साधु संतों गुरुओं का किया सम्मान।

WhatsApp
Facebook
Twitter

सांसद,विधायक,जिलाध्यक्ष ने श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शाल श्रीफल भेंट कर साधु संतों गुरुओं का किया सम्मान।

भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक मंडलों में गुरुओं का किया गया सम्मान

गुरु ही हमें मार्ग दिखाता है- महंत निलेश भारती

धार । श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल पर केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर विधायक नीना विक्रम वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने शाल श्रीफल भेंट कर साधु संतों गुरुओं का किया सम्मान। साथ ही मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की पूजन अर्चना करते हुए देश के लिए सुख और समृद्धि की कामना की।
केंद्रीय मंत्री एवं सांसद सावित्री ठाकुर माण्डव श्रीराम मंदिर पर महामंडलेश्वर श्री डॉ. नरसिंहदास जी महाराज तथा बदनावर विधानसभा क्षेत्र ग्राम छायन आश्रम में संत पूजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती और विधायक नीना विक्रम वर्मा ने धार स्थित श्री नित्यानंद आश्रम में अवधूत पूज्य गुरुदेव नित्यानंद बापजी के दर्शन कर उनका सान्निध्य प्राप्त हुआ।
भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा की गुरु पूर्णिमा का बहुत बड़ा महत्व मानव व्यक्ति के जीवन में होता है जो हमें मार्ग दिखाकर सफलता की ओर ले जाता है हर व्यक्ति को अपने जीवन में एक गुरु को बनाकर आशीर्वाद ग्रहण करते रहें।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जिले के सभी मंडलों के प्रमुख धार्मिक स्थानों पर भाजपा नेता व जनप्रतिनिधि पंहुचकर गुरुओं और साधु संतो का सम्मान किया। कार्यक्रम जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे,खेल प्रकोष्ठ संयोजक लाखन सिंह नवासा ने खेल प्राधिकरण जेतपुरा में खेल टीचर का सम्मान किया गया। इसी प्रकार डॉ शरद विजयवर्गीय दिलीप पटोदिया जगदीश जाट पूनमचंद फकीरा दीपक फेमस सहित अनेक भाजपा नेता व पदाधिकारी विभिन्न धार्मिक गुरु स्थानों कर साधु संतों गुरुओं का सम्मान किया।

Recent Comments

No comments to show.