News

धार शहर की बेटी राजपूत समाज का गौरव वंशिका तंवर पिता श्री पुष्पेंद्र तंवर की पुत्री का स्वागत सम्मान किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

राजपूत समाज के गौरव का स्वागत।

धार शहर की बेटी राजपूत समाज का गौरव वंशिका तंवर पिता श्री पुष्पेंद्र तंवर की पुत्री जो वर्तमान में स्पोर्ट्स कोटे से भर्ती होकर असम राइफल्स में कार्यरत है .वंशिका तंवर कई राष्ट्रीय ,अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां कराते मे प्राप्त कर चुकी है . साथ ही एशियन चैंपियन भी रह चुकी है . वर्तमान में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अमेरिका में कराते मे कांस्य पदक प्राप्त किया है.
उनका धार शहर मे आगमन दिनांक 10.7.2025 को हुआ.
उन्हें जुलूस के रूप मे महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए शहर की लाया गया. .
इस अवसर पर राजपूत समाज जिला धार एवं राजपूत समाज धार नगर के द्वारा इस बालिका एवं उसके माता-पिता का स्वागत एवं सम्मान महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर किया गया .
इस कार्यक्रम मे समाज के राजेंद्र सिंह जी चौहान विजय सिंह राठौर नवीन सिंह चौहान अर्जुन सिंह सिसोदिया विजय सिंह चौहान पुष्पेंद्र सिंह चौहान पुष्पेंद्र सिंह तवर अभिषेक सिंह राठौर साथ साथ तंवर परिवार के सदस्य,खिलाड़ी व समस्त समाज के समाज जन ने उपस्थित होकर उत्साहवर्धन एवं स्वागत किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.