सरदारपुर में नगर परिषद के कर्मचारी ने सुसाइड नोट लिखकर की आत्महत्या, न.प. CMO और दरोगा पर आरोप, मृतक के परिजनों ने दिया धरना
धार सरदारपुर में नगर परिषद के एक कर्मचारी द्वारा आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाईड नोट भी मिला हैं। जिसमे सरदारपुर सीएमओ तथा दरोगा पर परेशान करने व इन्ही को मृत्यु का कारण बताया हैं। मामले में परिजनों द्वारा नगर परिषद के सीएमओ सहित दरोगा पर मृतक को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए इन पर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरदारपुर-राजगढ़ मार्ग पर धरना देने बैठ गए। तथा मृतक का शव अस्पताल से अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से ही मना कर दिया। कई घंटो की मशक्कत के बाद सरदारपुर एसडीएम आशा परमार व एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार तथा तहसीलदार मुकेश बामनिया की समझाइश पर सोमवार दोपहर करीब 2 बजे परिजन माने व धरना समाप्त किया।
मृतक कर्मचारी के पुत्र पीयूष साकला ने बताया कि उनके पिता 50 वर्षीय राजेश सांकला नगर परिषद सरदारपुर के कर्मचारी थे और वे कचरा वाहन चलाते थे। जिन्हें विगत कई महीनो से नगर परिषद सीएमओ सहित वहां के कर्मचारी परेशान कर रहे थे। जिसको लेकर उनके पिताजी घर पर भी इस मामले में कई बार जिक्र कर चुके थे व परेशान चल रहे थे। 3 महीने पहले भी उन्हें वाहन चालक की ड्यूटी से हटकर अन्य कहीं शिफ्ट कर दिया गया था और लगातार उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। जिसको लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत भी की गई थी। रविवार को हम परिवार के लोग पगड़ी के कार्यक्रम में राजोद गए थे पापा घर पर अकेले थे जब में घर आया तो दरवाजा अटका हुआ था और शाम को करीब 400 बजे देखा तो पिताजी का शव रस्सी से लटका हुआ मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और शव को लेकर सरदारपुर अस्पताल पहुंचे। उनका परिवार पटेल कॉलोनी सरदारपुर में रहता है। वहीं सीएमओ सहित जिम्मेदार कर्मचारियों पर उनके पिता की आत्महत्या का दोष है, तथा वे सुसाइड नोट छोड़कर गए हैं। जिनमे सरदारपुर सीएमओ व दरोगा पर आरोप है। वही इस मामले में सरदारपुर थाना पुलिस जांच में जुट गई हैं। (वज़ाहत की रिर्पोट)









