*कल निकलेगी इस्कॉन धार जगन्नाथ रथ यात्रा
*धार नगर में चौथे वर्ष भगवान जगन्नाथ रथ में सवार होकर भक्तों को देंगे दर्शन।
धार-” रथम च वामनम दृष्टवा पुनर्जन्म न विद्यते । य: पश्यति जगन्नाथम स यांति परमम पदम – स्कंद पुराण के अनुसार जो श्रद्धा भाव से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के दर्शन करता है वह पुनर्जन्म के चक्र से मुक्त होकर परम पद को प्राप्त करता है। उक्त बात इस्कॉन धार द्वारा निकाली जाने वाली श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता में इस्कॉन धार प्रमुख रणवीर कृष्ण प्रभु जी ने कही। इस्कॉन धार द्वारा प्रेस वार्ता कर बताया गया कि विगत 3 वर्षों से श्री जगन्नाथ रथ यात्रा नगर में निकाली जा रही है इसी कड़ी में चतुर्थ वर्ष में भी 7 जुलाई सोमवार को उक्त रथ यात्रा निकाली जा रही है। 51 फीट ऊंचे रथ पर भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ। भक्तों के द्वारा रथ को खींचा जाएगा यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल होंगे। धारेश्वर मंदिर से यात्रा का शुभारंभ भगवान जगन्नाथ जी की कथा इस्कॉन इंदौर मुख्य प्रचारक एवं सागर मंदिर अध्यक्ष श्रीमान कृष्णर्चन प्रभु द्वारा प्रातः 11:00 बजे से प्रस्तुत होकर छप्पन भोग , महा आरती एवं स्वल्पाहार प्रसाद के साथ दोपहर 1:00 बजे से होकर मोती बाग चौक, गाछावाड़ी ,पो चौपाटी, राजवाड़ा ,आनंद चौपाटी ,धान मंडी ,कश्यप भवन, मोहन टॉकीज ,घोड़ा चौपाटी, त्रिमूर्ति नगर चौराहा से होते हुए जेएमडी गार्डन पर विराम लेगी जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं जगन्नाथ कथा व महा आरती के बाद सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था रहेगी। यात्रा में इस्कॉन वृंदावन व इंदौर की कीर्तन टीम एवं गुरुकुल के छात्र हरे कृष्णा हरे राम संकीर्तन के साथ हजारों भक्तों सहित नृत्य करते हुए चलेंगे उक्त जानकारी इस्कॉन धार केंद्र के भक्त नारायण माधव दास द्वारा दी गई।









