News

बदनावर तहसील ग्राम खिलेड़ी में बिजली गिरने से गर्भवती महिला चपेट में आई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खेत में काम कर रही एक गर्भवती महिला की अचानक आसमानी बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा बदनावर तहसील ग्राम खिलेड़ी और सिलोदा गांव के बीच हुआ। जहाँ 25 वर्षीय सन्ना पति रवि मजदूरी करने खेत में गई थी। वह खेत में प्याज उखाड़ने का काम कर रही थी, तभी अचानक मौसम बदला और तेज़ गरज के साथ बिजली गिरी।, बिजली सीधे सन्ना पर गिरी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए धार के जिला अस्पताल लाया गया जहां महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप जाएगा।महिला के परिजनों ने बताया कि सन्ना पांच महीने की गर्भवती भी थी। इस हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.