News

नवीन अपराधिक अधिनियम 2023 विवेचकों हेतु आयोजित प्रशिक्षण सत्र।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप महानिरीक्षक /पुलिस अधीक्षक धार, श्री मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में नवीन आपराधिक अधिनियम 2023 का विवेचनको हेतु दिनांक 08-05-25 से आयोजित प्रशिक्षण सत्र का आज दिनांक 15- 5- 2025 को समापन हुआ यह परीक्षण सत्र कल 9 चरणों में आयोजित किया गया था जिसमें लगभग 600 प्रधान आरक्षक से निरीक्षक स्तर के अधिकारी/ कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है जिसमें जेल अभियोजन (न्यायालय) फिंगरप्रिंट, आई रेड ,यातायात, सीसीटीएनएस, एफएसएल , चिकित्सक आदि विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों के द्वारा अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया है इस प्रशिक्षण सत्र के नोडल अधिकारी उपुअ श्री आनंद तिवारी के द्वारा सभी प्रशिक्षण सत्रों के प्रश्न पत्रों के एकत्रित कर तीनों नए कानून के संबंध में कुल 800 प्रश्नों का एक विस्तृत संकलन तैयार किया जाकर एक प्रश्न बैंक बनाई गई है जिसका विमोचन पुलिस उप महानिरीक्षक पुलिस अधीक्षक धार के द्वारा किया गया है । प्रत्येक चरण के प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में आयोजित परीक्षा में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले और संपूर्ण प्रशिक्षण सत्र के दौरान पूरी सक्रियता तथा रुचि के साथ प्रशिक्षण में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार के द्वारा नगद पुरस्कर से पुरुस्कृत किया गया है। इस अंतिम प्रशिक्षण में सत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार, श्री गीतेश गर्ग उपुअ अजाक  प्रशिक्षण नोडल अधिकारी श्री आनंद तिवारी ,रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई सूबेदार रविंद्र कुशवाह सहित कुल 100 अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.