News

प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला।

WhatsApp
Facebook
Twitter

प्रदेश के मंत्री विजय शाह द्वारा सेना के अधिकारी सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान पर न्यायालय ने भी दिया FIR का आदेश।
मध्य प्रदेश के जनजाति कल्याण मंत्री विजय शाह के सेना के एक अधिकारी सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान पर राजनीति गरमा गई आज फिर मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने एक बयान जारी कर मंत्री विजय शाह के बयान मामले पर मुख्यमंत्री को घेरा।हाई कोर्ट जबलपुर ने मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप हैं। जैसा उनका नाम है, ‘मोहन’ जैसे  ‘मौन’ हैं। ऐसे मंत्री, जो सेना का अपमान कर रहे हैं, उनके बारे में आप चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री जी? बताएं, मंत्री विजय शाह का इस्तीफा कब लिया जाएगा? इस मामले में नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि और कांग्रेस के नेता अजय सिंह ठाकुर ने भी मांग की है कि ऐसे मंत्री को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए।

Recent Comments

No comments to show.