News

इंदौर अहमदाबाद फोरलेन बना शराब तस्करी का कॉरिडोर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार के नौगांव थाना क्षेत्र के जेतपुरा फाटे के पास एक आईसर ट्रक से 263 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।सूचना के अनुसार, एक आईसर वाहन जो प्लास्टिक के दाने और बोरियों से भरा हुआ था, उसमें शराब की तस्करी की जा रही थी।नौगांव पुलिस ने तुरंत इंदौर–अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर जेतपुरा फाटे के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका।जब वाहन की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक की बोरियों के बीच बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई शराब की पेटियां बरामद की गईं। वाहन से 63 पेटी लंदन प्राइड व्हिस्की और 200 पेटी माउंट बियर, कुल मिलाकर 263 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से आरोपी गणेश पिता नेतराम निवासी इंदौर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किनके पास पहुंचाई जानी थी।इस कार्रवाई को नौगांव पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने शराब तस्करों के नेटवर्क को एक और बड़ा झटका दिया है। थाना प्रभारी नौगांव सुनील शर्मा ने बताया ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.