News

धार शहर में दुर्गा ब्रिगेड व हिंद की सेना के तत्वाधान में चल रहा आत्मरक्षा शिविर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार में पिछले 11 दिनों से चला रहा आत्मरक्षा शिविर में लड़कियों ने विभिन्न प्रकार के आत्मरक्षा की ट्रेनिंग ली यह दुर्गा ब्रिगेड और हिंद की सेना के तत्वावधान में प्रोग्राम चल रहा है जो स्थानीय लालबाग में चल रहा है यहां पर लड़कियों को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं तथा एक लड़की कनिष्का रघुवंशी जो ग्रामीण क्षेत्र से आती है उसने बताया कि मैं काफी अच्छा सीखी तथा मुझे में आत्मविश्वास जगह है अब मुझे पीछे से कोई लड़का आता है मेरे से किसी प्रकार की कोई छेड़छाड़ करता है तो मैंने इतने वस्तु सीखी हैं कि में निपट सकती हूं और यह मेरी हिम्मत है एक लड़की प्राची पटेल ने बताया कि अब मैं आधी रात को भी घर से निकलती हूं तो मेरे में आत्मविश्वास आ गया है तथा मैं और भी पेरेंट्स से बोलती हूं कि अपनी लड़कियों को यह सब चीज सिखाए उन्होंने कहा कि मैं भी स्कूल में जो लड़कियां नहीं आ पाई है उनको भी सिखाऊंगी यहां के ट्रेनर जो की रतलाम से आए बलवंत सिंह देवड़ा ने बताया कि मैं अभी तक ढाई लाख लड़कियों को ट्रेनिंग दे चुका हूं और कई लड़कियां ऐसी है जिन्होंने मौके पर इसका उपयोग किया है उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक लड़की को ट्रेन में कुछ लड़के छेड़छाड़ करने लगे तभी लडकी ट्रेन में लाइट जलाते हुए ट्रेन के टॉयलेट गई  वहां से उसने मोबाइल से सूचना पुलिस को  दी इसके बाद संबंधित स्टेशन पर उतरी जब उसको पुलिस का संरक्षण मिला इस मामले में दुर्गा ब्रिगेड की रूपमती राठौर ने बताया कि हम यह बच्चों को ट्रेनिंग दे रहे हैं तथा मैं खुद ने भी यहां ट्रेनिंग ली है हमें इसका पूरा रिस्पांस मिल रहा है एक संगीता चौधरी ने बताया कि जो की दुर्गा ब्रिगेड की है कि मैंने भी ट्रेनिंग ली है तथा हम लड़कियों को बराबर यहां पर ट्रेनिंग दे रहे हैं लड़कियों के माता-पिता बराबर या सुबह छोड़ने आते हैं लेने आते हैं और शाम को भी ट्रेनिंग दे रहे हैं और अब यह लगातार चलती रहेगी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.