News

अवैध शराब परिवहन को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने उठाए सवाल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

अवैध शराब पर विधायक का वार, आदिवासी युवाओं को बचाने की मांग।अवैध शराब परिवहन को लेकर कांग्रेस विधायक डॉ. हीरालाल अलावा ने उठाए सवाल आदिवासी बाहुल्य धार जिले की मनावर सीट से कांग्रेस विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने अवैध शराब के बढ़ते कारोबार को लेकर सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अवैध शराब से आदिवासी समाज बर्बाद हो रहा है, और युवा वर्ग खासतौर पर इसकी चपेट में आ रहा है। डॉ. अलावा का कहना है कि मध्यप्रदेश के कई आदिवासी इलाकों में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। धार जिला भी इसकी चपेट में है, जहां शराब माफिया सक्रिय हैं और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि शराब के कारण आदिवासी युवा नशे के शिकार हो रहे हैं और सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवा रहे हैं। ग्रामीण कई बार खुद शराब की गाड़ियाँ पकड़ चुके हैं, लेकिन आबकारी विभाग और पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे। विधायक ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने अवैध शराब पर कार्रवाई नहीं की, तो जयस के युवा खुद गांव-गांव पहरेदारी करेंगे और शराब की गाड़ियाँ पकड़ेंगे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि धार जिले से शराब गुजरात तक भेजी जा रही है। डॉ. हीरालाल अलावा की इस चेतावनी के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है, या फिर आदिवासी समाज खुद ही नशे के खिलाफ मोर्चा संभालेगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.