News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मांडू पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भावभीना स्वागत किया

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार, 9 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज मांडू पहुँचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा भावभीना स्वागत किया गया। मांडू हैलीपेड में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, विधायक श्री कालूसिंह ठाकुर, विधायक श्रीमती नीना वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को मांडू की पहचान प्रसिद्ध ऐतिहासिक खुरासानी इमली भेंट की गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीनदयाल अंत्योदय योजना शहरी आजीविका मिशन के तहत स्थानीय महिलाओं को दिए जा रहे बाग प्रिंट प्रशिक्षण को देखा। उन्होने कला के संरक्षण में ग्रामीण महिलाओं की भूमिका को सराहा। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही समस्त महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माण्डू के प्रसिद्ध चतुर्भुज श्रीराम मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की प्रतिमा के भी दर्शन किए। उन्होंने यहाँ मंदिर के महाराज एवं अन्य संतों से भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं कि इस मंदिर में दर्शन का अवसर मिला। यहां भगवान श्रीराम की अद्भुत और अद्वितीय मूर्ति है। यह ऐतिहासिक भी है। भगवान राम जी चतुर्भुज रूप में है। इसमें भगवान श्री राम के साथ विष्णु भगवान की झलक भी दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश विरासत से विकास की ओर बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश में पर्यटन केन्द्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.