
*मुंह मीठा कराकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
भारतीय जनता पार्टी झकनावदा मंडल के द्वारा आज दिनांक 06/04/2026 को पंचायत भवन शॉपिंग कॉम्पलेक्स में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
सर्वप्रथम भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया और भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता द्वारा हाथों में पार्टी का ध्वज लहराते हुवे गगन बेदी जय घोष लगाए गए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,जिंदाबाद ओर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई ।
*झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने अपने उद्बोधन में कहा*
भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़, समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है। भारत को एक समर्थ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ भाजपा का गठन 6 अप्रैल, 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में आयोजित एक कार्यकर्ता अधिवेशन में किया गया, जिसके प्रथम अध्यक्ष श्री अटल बिहारी वाजपेयी निर्वाचित हुवे थे।
इस अवसर पर जिला भारतीय जनता पार्टी की ओर से झकनावदा मंडल के प्रभारी और जिला भाजपा कोषाध्यक्ष महावीर कुमार भंडारी रायपुरिया,झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, वरिष्ट भाजपा नेता श्रेणिक कुमार कोठारी, फकीरचंद माली,कमलेश पाटीदार,शुभम कोटड़िया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









