News

नेशन बुलेटिन धार। इंदौर में मांग समाज महिला संगठन का गठन, सपना भट्टूर बनी अध्यक्ष।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 – इंदौर महेंद्र शर्मा

मांग समाज इन्दौर में एक और अच्छी पहल हुई जब सभी समाजजनों की उपस्थिति में समाजजनों की सहमति से “मांग समाज महिला संगठन जिला इन्दौर” का गठन एवं शपथ विधि समारोह एवं प्रथम महिला अधिवेशन हुआ जिसमें श्रीमती सपना भट्टूर को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

जिसमें सभी वर्ग के लोगों के साथ ही कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते समाज की ज्येष्ठ महिला श्रीमती यमुना राठौर, श्रीमती मीरा राठौर चौरे, श्रीमती तारा राठौर ने भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अतिथि के रूप में माननीय प्रशासन मंत्री म. प्र. शासन माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीयजी, स्थानीय विधायक माननीय श्री महेन्द्र हार्डियाजी, भाजपा नेता श्री राजू भाटिया, एस.डी.ओ. सी. संजय श्री नन्दकिशोर पाटीदार, समाजसेविका श्रीमती अल्का सैनीजी, ओ.बी.सी. मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता कुशवाहजी, डॉ. प्रियंका देहली एवं श्रीमती स्वाति युवराज उपस्थित रहे।

श्री सतवीर राज बंधारे अध्यक्ष मांग समाज इन्दौर, श्री नरेश राठौर बंधारे अध्यक्ष मांग समाज मंदिर समिति पंचम की फेल, श्री शिव राजजी बोरसे अध्यक्ष मांग समाज मोती तबेला इन्दौर, श्री मनीष गवली बंधारे अध्यक्ष मांग समाज सेवा समिति तहसील महू, मांग समाज सेवा संघ महू एवं डॉ. देवेंद्र राठौर बंधारे अध्यक्ष मांग समाज रतलाम, श्रीमती नीता राठौर महिला मंडल रतलाम समितियों ने विशेष रूप से सहभागिता की।

साथ ही समाज के वरिष्ठ श्री सुरेश गवली बंधारे, श्री दिलीप राजजी बंधारे, श्री दिलीप गवली बंधारे, श्री अशोक गवली त्रिपाठी, श्री अनिल गवली सोनाने, श्री सुनील गवली बायसवाडे, श्री रमेश गवली भिंगर, श्री राजेश गवली भालेकर, श्री मुकेश गवली भालेकर एवं श्री रमेश गवली बंधारे ने भी अपना आशीर्वाद दिया।

साथ ही वरिष्ठ महिला मार्गदर्शकों ने भी संगठन की सभी महिलाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

साथ ही समाज के प्रतिभाशाली बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं का भी सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

नगरिय प्रशासन मंत्री म. प्र. शासन माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीयजी, स्थानीय विधायक माननीय श्री महेन्द्र हार्डियाजी ने नव नियुक्त महिला संगठन को आश्वस्त किया है कि समाज की धर्मशाला हेतु पूर्ण योगदान देंगे साथ ही माननीय प्रधानमंत्रीजी के 4 सूत्रीय कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया और कहा कि समाज में किसी भी महिला को किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

Recent Comments

No comments to show.