News

नेशन बुलेटिन धार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में दिन भर गूंजे हर हर महादेव.. जय भोले.. जय शंभू।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*हजारों महाकाल भक्तों ने पूजन अर्चन कर जलाभिषेक कर लिया बाबा महाकाल का आर्शीवाद*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

झकनावदा नगर के मधुकन्या नदी तट पर अतिप्राचीन बाबा भूतेश्वर महादेव शंकर मंदिर,राजगढ़ रोड पर स्थित शनि मंदिर पर बाबा महादेव का ओर प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री श्रृंगेश्वर धाम पर महादेव बाबा महाकाल का अति आकर्षक रूप से श्रृंगार कर सभी शिवालयों को रंगीन लाइट और फुलो से सजाया गया।

जो कि अपनी ओर आकर्षित कर रहा था।

 

महाशिवरात्रि के पावन अवसर शिवालयों पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं का दिन भर तांता लगा रहा,भक्तों द्वारा श्रद्धा पूर्वक पूजन अर्चना कर बाबा का जलाभिषेक कर तथा भोले की भक्ति में लीन रहकर भक्तिमय माहौल में आनंद लिया।

 

श्रृंगेश्वर धाम पर महाकाल के भक्तों द्वारा श्रद्धा भक्ति अनुसार पूजन अर्चना कर अति प्राचीन बाबा महादेव,नवीन मंदिर पर बाबा महादेव,मां माही माता,परम पूज्य गुरुदेव श्री श्री 1008 महंत काशीगीरी जी महाराज की समाधि, पंचमुखी हनुमानजी का दर्शन लाभ लिया ओर इस धाम के गादीपति परम पूज्य गुरुदेव महंत रामेश्वरगिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

नगर के महाकाल मित्र मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी एक शानदार प्रस्तुति दादा केसरियानाथ भगवान की चलित झांकी निकाली गई जो कि अपनी ओर आकर्षक कर सब को मनमोहित कर रही थी ,

बाबा महाकाल की बारात में डी.जे., ढोल,ढमाको के साथ नाचते गाते झूमते युवाओ की टोली नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुवे शंकर मंदिर प्रांगण पहुंची,तत्पश्चात बाबा भूतेश्वर महादेव की महाआरती उतारने के बाद महाप्रसादी में गाजर का हलवा वितरण किया गया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.