News

नेशन बुलेटिन धार। नवरात्रि और चुनरी यात्रा में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 18 पुलिसकर्मी सम्मानित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

▶️ नवरात्रि एवं चुनरी यात्रा के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले धार पुलिस के 18 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक धार ने किया सम्मानित

जिला – धार (मध्यप्रदेश)

दिनांक- 29/10/26

 

▶️ दिनांक 11.10.2026 से 19.10.2026 तक नवरात्रि पर्व एवं चुनरी यात्रा के दौरान उत्कृष्ट ड्यूटी, सराहनीय कार्य एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले धार पुलिस के 18 अधिकारी-कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक धार द्वारा सम्मानित किया गया।

 

▶️ नवरात्रि पर्व एवं चुनरी यात्रा के दौरान धार नगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुचारु यातायात प्रबंधन तथा मेला एवं मंदिर परिसरों में व्यवस्थाओं के संचालन हेतु पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई थी। सभी ने अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

▶️ पुलिस अधीक्षक धार द्वारा सम्मानित अधिकारी-कर्मचारी

 

1. श्री योगेन्द्र सिंह भदौरिया, नगर पुलिस अधीक्षक, धार।

2. श्री ईश्वर सिंह चौहान, निरीक्षक, थाना प्रभारी कोतवाली।

3. श्री प्रेमसिंह ठाकुर, रक्षित निरीक्षक।

4. उपनिरीक्षक अतुल जोशी, थाना कोतवाली।

5. उपनिरीक्षक जगदीश चौहान, थाना कोतवाली।

6. उपनिरीक्षक नारायण कटारा, थाना नौगांव।

7. सहायक उपनिरीक्षक अनिल डावर, थाना कोतवाली।

8. सहायक उपनिरीक्षक पवन कुमार, थाना नौगांव।

9. सहायक उपनिरीक्षक सुनील कुशवाह, थाना कोतवाली।

10. सहायक उपनिरीक्षक गोपालसिंह चौहान, थाना नौगांव।

11. प्रधान आरक्षक 365 महेंद्र वास्केल, थाना नौगांव।

12. प्रधान आरक्षक 249 रवि शैलवाल, थाना तिरला।

13. प्रधान आरक्षक 610 अमरसिंह भूरिया, थाना यातायात।

14. आरक्षक 595 प्रकाश रंधावे, थाना यातायात।

15. आरक्षक 246 अनिल सिंह बीसी, थाना नौगांव।

16. आरक्षक 251 मुलसिंह कनेश, थाना यातायात।

17. महिला आरक्षक 1183 नम्रता कौशल, थाना कोतवाली।

18. आरक्षक 655 प्रदीप भूरिया, थाना कोतवाली।

 

▶️ पुलिस अधीक्षक धार ने सभी सम्मानित अधिकारी-कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण जिम्मेदारी एवं सेवाभाव से कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

▶️ धार पुलिस द्वारा त्योहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति एवं सुव्यवस्था बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध होकर कार्य किया जाता है।

 

▶️ धार पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.