
– SIR में गड़बड़ी, वोट चोर भाजपा — पर्यवेक्षक मो. आरिफ नसीम खान

धार। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और पात्र मतदाताओं के नाम काटे जाने के विरोध में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। AICC के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक मो. आरिफ नसीम खान एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के मुख्य आतिथ्य में तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी की अध्यक्षता में मंगलवार को बस स्टैंड, धार स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक अहम संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 1 नवंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के शीर्ष नेताओं के नेतृत्व में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली को लेकर था। बैठक में धार जिले से रिकॉर्ड भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए दिल्ली कूच करें: उमंग सिंघार
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह लड़ाई सिर्फ चुनाव की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की है। मतदाता सूची से सुनियोजित तरीके से पात्र लोगों के नाम हटाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। सिंघार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ स्तर तक पहुंचकर प्रभावित मतदाताओं की मदद करने तथा 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली महारैली में अधिकतम संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
संगठन के समन्वय से बनेगी बात, शिकायतों का रखें पुख्ता रिकॉर्ड: नसीम खान
केंद्रीय पर्यवेक्षक मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने कहा कि अभियान को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए संगठन के हर विंग को तालमेल के साथ काम करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची का अवलोकन करे भाजपा वोट चोरी करके सरकार बनाती है। राहुल गांधी जी वोट चोरी से संबंधित शिकायतें पुख्ता रिकॉर्ड के साथ उठा रहे हैं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने धार जिले से ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा प्रभारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में तय किया गया कि जिले की प्रत्येक पंचायत और गांव में चौपाल लगाई जाएगी।
पूर्व विधायक रवि जोशी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में रामलीला मैदान कूच की तैयारी की जा रही विधायक भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की बुनियाद है।
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने अभियान को गांवों और बूथों तक पहुंचाने तथा पात्र मतदाताओं को निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सहायता प्रदान करने का आह्वान किया।
सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान की सफलता के लिए संगठन की सभी इकाइयों को मिलकर काम करना होगा।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक पांचीलाल मेड़ा, राधेश्याम मुवेल, सोहेल निसार, हरदेव सिंह जाट, हितेश ठाकुर, मनोज गौतम, धीरज दीक्षित, कमल सिंह पटेल, राकेश अहीर, हरिनारायण सिंह बखतगढ़ और पंकज लोधा ने भी संबोधित किया।
संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अजयसिंह ठाकुर ने किया एवं आभार प्रदर्शन राजेश पटेल द्वारा किया गया।
बैठक में निरंजन सिंह पंवार, ओम सोलंकी, राजेश पंवार, राधेश्याम जिराती, लियाकत पटेल, बाबूलाल जाट, निर्वाचन प्रभारी पंकज लोधा, युवा जिला अध्यक्ष रोहित कामदार, महिला अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, शैलेन्द्र सिंह चौहान, टल्ला मोदी, धर्मेन्द्र राठौड़, सतपाल बरनाला, अशीक खान, सुरेश पटेल, रूपसिंह छडोदी, पप्पू असोलिया, मनोज चौहान, लखन काग, अभिनव बिजवा, शरद चोरसिया, गोपाल पाल, हरीश आर्य, सुखराम मकवाना, पियूष ग्वाल, विनोद डोंगले, बंटी डोड, श्रीजीत तोमर, मनीष भार्गव, श्याम अग्निहोत्री, जर्मन पंजाबी, राम पटेल, स्वप्निल शर्मा, मलखान पटेल, गोविन्द पाटीदार, सारिका बाफना, राजेश राठौड़, अशोक मांझी, पवन पटेल, शकील खान, त्रिलोक डोडिया, पवन जायसवाल, सुनील स्टार, देवेंद्र पाटीदार, मुकेश होती, रतनलाल पडियार, भेरुसिंह बड़गोता, रायसिंग डावर,और फैजल हुसैन सहित जिले भर से आए ब्लॉक अध्यक्ष,मंडलम अध्यक्ष मोर्चा-प्रकोष्ठों कांग्रेस पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
यह जानकारी जिला प्रवक्ता अनुपमा धर्मेंद्र राठौड़ द्वारा दी गई।









