News

नेशन बुलेटिन धार। औदुम्बर ब्राह्मण समाज के चुनाव संपन्न -श्री योगेश द्विवेदी अध्यक्ष बने । नई दुल्हन ने भी मतदान कर जिम्मेदारी निभाई।

WhatsApp
Facebook
Twitter

इंदौर / धार

औदुम्बर ब्राह्मण समाज चुनाव संपन्न युवा अध्यक्ष के हाथ में समाज की बागडोर, विजेश पुराणिक पैनल की एक तरफा जीत, प्रतिभा पाटिल, हमारे संवाददाता वरिष्ठ पत्रकार गणेश सोनी,को जानकारी देते हुए प्रदेश मिडिया आभारी अनुराधा शर्मा ने बताया कि योगेश द्विवेदी अध्यक्ष चुने, गए *समाज में उल्लास का माहौल चारों तरफ बधाई देने की होड़ लगी नए अध्यक्ष योगेंद्र और उनके कार्यकारिणी को पुष्प मालाओं फूलों की बरसात से स्वागत, दुल्हन ने वोटिंग करके समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई,

औदुम्बर ब्राह्मण समाज की पंजीकृत संस्था श्री औदुम्बर महासभा इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव 12 अप्रैल को संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि रात भर जारी रही मत गणना 13 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे पूरी हुई।

चुनाव में विजेश पुराणिक पैनल एवं शिव शक्ति पैनल आमने सामने थी जिसमें विजेश पुराणिक पैनल भारी मतों से विजय रही।

विजेश पुराणिक पैनल के योगेश द्विवेदी ने शिव शक्ति पैनल के बृजेश जोशी को सीधे मुकाबले में 355 मतों से हराया। कुल 2580 मतदाताओं में से 1481 ने मतदान किया। योगेश द्विवेदी को 898 तथा बृजेश जोशी को मात्र 543 मत मिले।

कार्यकारिणी के लिए विजेश पुराणिक पैनल के 19 तथा प्रतिद्वंदी पैनल का एक ही सदस्य विजय रहा।

शांतिपूर्ण मतदान के लिए निवृत्त मान अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Recent Comments

No comments to show.