News

नेशन बुलेटिन धार। समाज सेविका कल्पना पटवा ने अन्नपूर्णा हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, लिया संतों का आशीर्वाद।

WhatsApp
Facebook
Twitter

इन्दौर –  महेंद्र शर्मा

इंदौर। -केसरी नंदन हनुमान जन्मोत्सव के पुनीत अवसर पर नगर की प्रसिद्ध समाज सेविका श्रीमती कल्पना पटवा अन्नपूर्णा स्थित प्रतिष्ठित हनुमान मंदिर पहुंचीं, जहाँ उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की, पवित्र दीपक प्रज्वलित किए और भव्य आरती में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होकर बजरंगबली के चरणों में अपनी श्रद्धा समर्पित की।

इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित भागवत आचार्यों, साधु-संतों एवं मंदिर के पुजारीगणों ने श्रीमती कल्पना पटवा को अपना आशीर्वाद प्रदान किया, जिससे वे अत्यंत भावविभोर एवं प्रसन्नचित्त दिखीं। इस अवसर पर श्रीमती कल्पना पटवा ने अपने हृदय के उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह दिन मेरे जीवन के सबसे सौभाग्यशाली दिनों में से एक है। हनुमान जन्मोत्सव जैसे पावन पर्व पर भागवत कथा के पुण्य श्रवण का अवसर मिला, आरती में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला और इससे भी बड़ी बात यह कि भागवत आचार्य, साधु-संतों एवं पूज्य पुजारीजी का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बजरंगबली की कृपा से ऐसे दिव्य क्षण जीवन को सार्थक करते हैं।

उल्लेखनीय है कि श्रीमती कल्पना पटवा इंदौर एवं आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती आई हैं। उनकी धर्मनिष्ठा एवं सेवाभाव नगरवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत माना जाता है।

हनुमान जन्मोत्सव के इस भव्य आयोजन में नगर के अनेक श्रद्धालुजन, गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर जयकारों और भजन-कीर्तन की स्वर लहरियों से गुंजायमान रहा। प्रसाद वितरण एवं सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Recent Comments

No comments to show.