
कानाकुआं सिंचाई तालाब भुमिपुजन के अवसर पर बोली केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया।

*चारों ओर हरियाली रहे यही मेरा लक्ष्य – निर्मला भूरिया*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
बोलासा पुरा क्षेत्र सिंचित हो पुरे अंचल में हरियाली रहे और हमारे किसान भाई संपन्न हो यही मेरा लक्ष्य है उक्त संबोधन पेटलावद विधायक और मध्य प्रदेश शासन में कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने 4 करोड़ 35 लाख से निर्मित हो रहे कानाकुआं सिंचाई तालाब के भुमिपुजन के अवसर पर कही केबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा यह जो विकास कार्य हो रहे हैं यह आपके वोट कि ताकत के कारण ही संभव हो पाया है कि हम आज इस, सिंचाई तालाब का भुमि पुजन कर रहे हैं जब भी बोलासा आना होता था सभी लोग एक ही मांग करते थे की तालाब कब बनेगा आज में सभी ग्रामीणजन को इस तालाब के लिए बधाई देती हु इसके बनने से पुरा क्षैत्र सिंचित होगा और अब बिजली कि भी आवश्यकता होगी तो और नये ग्रिड का निर्माण करेंगे सड़क बनाने का काम भी हम लगातार कर रहे हैं कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य अजमेरसिंह भूरिया ने संबोधित करते हुवे कहा की निर्मला भूरिया जी के अथक प्रयासो के कारण ही पुरा क्षेत्र आज पंजाब हरियाणा की बराबरी कर रहा है कार्यक्रम को जनपद पंचायत अध्यक्ष रमेश सोलकी ने संबोधित करते हुए कहा स्व. पूर्व सांसद दिलीपसिंह जी भुरिया ने जो सपने देखे थे वह आज साकार हो रहे और यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो सकता है क्योकि यहां कांग्रेस के सांसद विधायक भी रहे लेकिन उनकी कोई उपलब्धि नहीं है कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमंत जी भट्ट,भुपेंद्रसिंह जी सेमलिया,ओमप्रकाश राठौर, बसंतीलाल पाटीदार,सरपंच गैंदालाल सिंगाड,उपसरपंच सुनिल पाटीदार,जनपद सदस्य कालुसिंह चौहान,दीता कटारा,प्रहलाद पाटीदार प्रथ्वीराजसिंह राठौर,कुलदीप लववंशी,संजय पाटीदार,मनीष कटारिया,धतुरिया सरपंच कैलाश निनामा, धुलिया निनामा,आशाराम पाटीदार,गोवर्धन निनामा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार प्रहलाद पाटीदार ने माना।









