News

नेशन बुलेटिन धार। इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को मिली ऐतिहासिक गति — केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार- लोकसभा क्षेत्र धार की लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। इसी क्रम में आज उन्होंने इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के अति महत्वपूर्ण खंड पीथमपुर से धार रेलवे स्टेशन तक रेल इंजन (टावर वेगन) में बैठकर यात्रा की, जिसमें अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।

वर्षों की प्रतीक्षा और सतत प्रयासों के बाद इस परियोजना का कार्य अब लगभग पूर्णता की ओर है, जो क्षेत्र के विकास, कनेक्टिविटी और आर्थिक प्रगति को नई गति देगा। यह यात्रा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ता हुआ एक सशक्त संकेत है।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं आदिवासी अंचलों के विकास के संकल्प ने इस परियोजना को गति प्रदान की है।

 

यात्रा के दौरान मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं एवं जनसामान्य द्वारा रेल इंजन को रुकवाकर उसमें सवार जनप्रतिनिधियों एवं रेल अधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छों की वर्षा कर लोगों ने अपनी अपार खुशी और उत्साह का परिचय दिया। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि यह परियोजना क्षेत्रवासियों की भावनाओं से गहराई से जुड़ी हुई है।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने इस अवसर पर कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का जो संकल्प लिया है, उसे पूर्ण करने के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सहयोग, विश्वास एवं आशीर्वाद के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में विकास कार्यों को और अधिक गति दी जाएगी।

 

इस अवसर पर धार विधायक माननीय श्रीमती नीना विक्रम वर्मा जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। यह ऐतिहासिक पहल निश्चित ही क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी।

Recent Comments

No comments to show.