रेल प्रोजेक्ट लाने के के लिए कांग्रेस ने की थी सार्थक पहल भाजपा के नेता श्रेय लेने में लग गए है— स्वतंत्र जोशी अध्यक्ष धार जिला कांग्रेस
धार आज राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच, माधवराव सिंधिया जी और जमुना देवी जी के प्रयासों और डॉ. मनमोहन सिंह के सहयोग से साकार हुए धार क्षेत्र के रेलवे प्रोजेक्ट का टेस्टिंग किया जा रहा है आने वाले समय में भाजपा एवं उनके नेताओं द्द्वारा उद्घाटन की बात की जा रही है , जिसका श्रेय आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार लेने का प्रयास कर रही है।
धार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी ने बताया की यह सर्वविदित है कि धार में रेलवे लाने की परिकल्पना सबसे पहले राजीव गांधी जी ने की थी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री रहते हुए माधवराव सिंधिया जी ने इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल की और लगातार प्रयास किए। आगे चलकर डॉ. मनमोहन सिंह जी के कार्यकाल में इस परियोजना को स्वीकृति मिली, बजट आवंटित हुआ तथा झाबुआ में इसका उद्घाटन भी किया गया।
आज जब यह सपना पूरी तरह साकार हुआ है, तो यह
कांग्रेस
की वर्षों की मेहनत, दूरदृष्टि और जनहित के प्रति समर्पण का परिणाम है।
दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा के नेतागण इस ऐतिहासिक परियोजना का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इसकी नींव कांग्रेस के नेतृत्व में रखी गई थी।









