News

नेशन बुलेटिन धार। कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए*

*धार, 25 फरवरी 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आगामी त्योहारों को सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित रूप से मनाने के लिए बुधवार को कलेक्टर कार्यालय के सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी सहित प्रशासनिक अधिकारी और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में बताया गया कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आगामी त्योहारों जैसे भगोरिया, होली, रंगपंचमी, ईद व रामनवमी मार्च माह में होने से इन अवसरों पर जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखे । सभी त्यौहार में सौहार्दपूर्ण व आपसी भाई चारे के साथ मनाए। सभी की भावनाओं का सम्मान करे। त्यौहार मनाते समय किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसका विशेष ध्यान रखें।

      कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कहा कि बसंतोत्सव के दौरान सभी नागरिकों, समाजजनों एवं प्रशासन के समन्वय से जिले की शांति एवं कानून व्यवस्था उत्कृष्ट रूप से बनी रही। उन्होंने सभी के सहयोग की सराहना करते हुए आगामी त्योहारों में भी इसी प्रकार सौहार्द एवं आपसी भाईचारे के साथ शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष सावधानी रखी जाए। किसी भी समुदाय या धर्म पर कोई भी अनुचित टिप्पणी ना करे ।

उन्होंने कहा कि डीजे के उपयोग पर विशेष सावधानी बरती जाए। इससे होने वाले दुष्प्रभावों को ध्यान में रखते हुए । नियमानुसार कार्य करे । उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी मिलकर कार्य करें। इसी के साथ ही उन्होंने बैठक में आए समिति के सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं व सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना व संबंधी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी त्योहार परंपरागत रूप से मनाए जाएंगे, और नगर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए गए कि होलिका दहन स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। विद्युत तार, केबल लाइन और संकीर्ण मार्गों के पास होलिका दहन न किया जाए। नगरपालिका को पर्याप्त सफाई और निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए । त्योहारों के दौरान किसी को जबरन रंग न लगाया जाए, जबरन चंदा वसूली पर रोक रहेगी, और किसी भी सार्वजनिक या निजी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाया जाए।हानिकारक रासायनिक रंगों के उपयोग पर पाबंदी रहेगी। होली, रंगपंचमी और ईद के दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और आकस्मिक चिकित्सा सेवाएं सक्रिय रहेंगी। ईद के दौरान भी शांति समिति के सदस्य व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने में सहयोग प्रदान करे।

कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा ने नागरिकों से अपील की, कि सभी त्योहारों को आनंद और सौहार्द के साथ मनाएं, लेकिन किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता या असामाजिक गतिविधियों से बचें। पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी ने बसंतोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी को सराहना कर धन्यवाद दिया । इसी के साथ ही उन्होंने आगामी त्योहारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की व कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका पर तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया जाए। बैठक में शांति समिति के सदस्यगण सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Recent Comments

No comments to show.