
*मन की बात समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है-महंत निलेश भारती*

*मोदीजी ने नागरिकों को डिजिटल जागरूकता और सावधानी बरतने का संदेश दिया – नीना वर्मा विधायक*

धार । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण जिले के सभी 18 मंडलों पर सामूहिक रूप से श्रवण किया गया । जिसमें प्रेरणादायी संवाद में प्रधानमंत्री जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए।
इसी क्रम में पीथमपुर के सागौर झोन के वार्ड क्रमांक 23, मोतीनगर बूथ क्रमांक – 226 पर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती एवं विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के बूथ नंबर 62 पर मन की बात कार्यक्रम का131 वाँ संस्करण का श्रवण किया गया जिसमें प्रमुख रूप से भाजपा धार नगर सेनापति मंडल अध्यक्ष विशाल निगम भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा कालीचरण सोनवानिया मंडल महामंत्री अमित शर्मा बादल मालवीय महेश बोड़ाने समेत मंडल पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों और प्रधानमंत्री के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो समाज में जागरूकता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।प्रधानमंत्री जी ने अपने संबोधन में देश के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने नवाचार, स्वदेशी तकनीक, सामाजिक जागरूकता, जन-आंदोलनों और देशवासियों की सकारात्मक पहल की सराहना करते हुए “वोकल फॉर लोकल” तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने नागरिकों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए स्वच्छता, आत्मनिर्भरता, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रेरणादायक विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं समूहों की सराहना की तथा उनके प्रयासों को देश के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने बताया कि मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम में युवाओं, किसानों, महिलाओं एवं नवाचार करने वाले उद्यमियों की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सकारात्मक बदलाव की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री जी ने साइबर सुरक्षा को वर्तमान समय की गंभीर चुनौती बताते हुए नागरिकों को डिजिटल जागरूकता और सावधानी बरतने का संदेश दिया। सुरक्षित डिजिटल इंडिया के निर्माण में जनभागीदारी की भूमिका पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के जिला संयोजक देवेन्द्र सोनोने ने बताया कि आज के संस्करण को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और रुचि के साथ जिले के लगभग सभी बूथों पर श्रवण किया । उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।









