News

नेशन बुलेटिन धार। नौगांव पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अभियान में 100 से अधिक स्थाई वारंट तामील किये ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

 

 

पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग इन्दौर जोन इन्दौर के निर्देशन में स्थाई, फरारी वारंटियों की धरपकड़ हेतु एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षर/ पुलि अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्रीमती पारुल बैलापुरकर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नौगांव हिरूसिंह रावत द्वारा अभियान के तहत टीम बनाकर अलग- अलग स्थानों में योजनाबद्ध तरीके से दबीश देकर 100 से अधिक स्थाई वारंट तामील कराये जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गये है।, उक्त फरार स्थायी वारंटियों की धरपकड अभियान जारी रहेगा। वारंटियों की धरपकड़ कार्यवाही में थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत, सउनि विजय डावर, सउनि. मनीष भगोरे, सउनि. पवन कुमार गोर, प्र.आर. हेमराज कटारा,. थावरसिंह निंगवाल, गोकुलसिंह चौहान,. तेजकरण बड़गुर्जर, महेन्द्र वास्केल, आर. देवेन्द्र परमार, अनिलसिंह बीसी, महेन्द्र शर्मा, आकाश बामनिया, अमितसिंह, राजेश पाटीदार, एवं सायबर सेल के प्रशांत चौहान, शुभम शर्मा का विशेष योगदान रहा है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.