
– कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ विजयवर्गीय का पुतला दहन।

धार। जिला कांग्रेस कमेटी धार द्वारा शनिवार को शहर के मध्य बस स्टैंड पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री एवं संसदीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा गुरुवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से हुई तीखी नोंक-झोंक व मंत्री विजयवर्गीय द्वारा नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहे जाने के विरोध में पुतला फूंका गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने कहा कि सरकार और उनके मंत्री सत्ता के नशे में जनता और उनके चुने हुए जनप्रतिनिधियों का अपमान नहीं कर सकते। नेता प्रतिपक्ष को औकात में रहने की नसीहत देना भारतीय जनता पार्टी की आदिवासियों के प्रति सोच को दर्शाता है। पुतला दहन कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी शिवी सिंह चौहान, संभाग प्रभारी देवेंद्र सिंह दादू, जिला प्रभारी प्रतीक जैन, कुणाल सोलंकी, राहुल डोगले, प्रदेश सह सचिव हरदेव सिंह जाट, राधेश्याम मुवेल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर सिंह छाबड़ा, जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, जिप सदस्य कमला धार्वे, राजेश पटेल, सतपाल सिंह बरनाला, सुखराम मकवाना, बाबूलाल जाट, मनीष भार्गव, अभिनव बिंजवा, सुरेश परमार, शकील खान, कृष्णा सुजान, दुर्गेश वर्मा, अर्पित बाबा, सुनील चौहान, धर्मेंद्र बुंदेला, शिवा चौहान, धर्मेंद्र भदौरिया, पार्षद मनीष कन्नौज, धर्मेंद्र राठौर, निसार कामदार, पीयूष ग्वाल सहित जिला कांग्रेस के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए।










