News

नेशन बुलेटिन धार। आईटीआई धार के विद्यार्थियों के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा क्षेत्रीय स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार, 19 फरवरी 2026।* भारतीय रिज़र्व बैंक, भोपाल द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान धार के विद्यार्थियों के लिए क्षेत्रीय स्तरीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन आईटीआई परिसर, जिला धार में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रेखा चंदनावेली, क्षेत्रीय निदेशक, भारतीय रिज़र्व बैंक रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में अभिषेक चौधरी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, धार) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अग्रणी जिला प्रबंधक श्री बलराम बैरागी द्वारा धार जिले की बैंकिंग प्रणाली की जानकारी के साथ की गई। इस दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा विद्यार्थियों को बचत के महत्व, साइबर फ्रॉड के प्रकार, डिजिटल लेन-देन में सावधानियां तथा वित्तीय साक्षरता की उपयोगिता के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक चौधरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वित्तीय साक्षरता आज के समय की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को स्वयं सजग रहने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी वित्तीय एवं साइबर फ्रॉड से बचाव के लिए जागरूक करना चाहिए।

मुख्य अतिथि सुश्री रेखा चंदनावेली ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वित्तीय साक्षरता से ही सुरक्षित एवं सशक्त आर्थिक भविष्य का निर्माण संभव है। उन्होंने भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों, बचत, ऋण, बीमा, केवाईसी तथा विभिन्न प्रकार के वित्तीय फ्रॉड और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।

शिविर में अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, चक्रवर्ती ब्याज, साइबर सुरक्षा, बजट एवं निवेश जैसे विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पाँच विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, एमपी ग्रामीण बैंक सहित विभिन्न बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, सीएफएल स्टाफ, आईटीआई धार के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.