News

नेशन बुलेटिन धार। भोजशाला प्रकरण की अगली सुनवाई 23 फरवरी 2026 को इंदौर उच्च न्यायालय में होगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार।  हिन्दू फ्रंट फार जस्टिस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष आशीष जनक और अन्य वादीगण द्वारा भोजशाला पर हिंदुओं के पूर्ण आधिपत्य हेतु लगाई गई याचिका पर 18 फरवरी बुधवार को मा उच्च न्यायालय जबलपुर में सुनवाई हुई।

 हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के प्रदेश उपाध्यक्ष और याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने बताया कि न्यायमूर्ति श्री संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति श्री विनय सर्राफ जी के समक्ष हुई इस सुनवाई में याचिकाकर्ता फ्रंट की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता श्री विष्णुशंकर जैन दिल्ली से और हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्री विनय जोशी इंदौर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिं के माध्यम से सुनवाई में सम्मिलित हुए।

 अब यह प्रकरण पुनः इंदौर उच्च न्यायालय में जारी रहेगा, जिसकी आगामी तिथि 23 फरवरी सोमवार नियत की गई है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.