News

नेशन बुलेटिन धार। ताइक्वांडो में धार का ऐतिहासिक परचम, बालक वर्ग में प्रथम व मध्यप्रदेश में ओवरऑल दूसरा स्थान।

WhatsApp
Facebook
Twitter

ताइक्वांडो में धार का ऐतिहासिक परचम, बालक वर्ग में प्रथम
व मध्यप्रदेश में ओवरऑल दूसरा स्थान

37 वीं सब जूनियर राज्यस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता सागर में आयोजित हुई जिसमें धार ताइक्वांडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन किया। प्रतियोगिता में धार जिले ने बालक वर्ग में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं ओवरऑल मेडल तालिका में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया। धार जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 5 स्वर्ण, 4 रजत एवं 3 कांस्य पदक अपने नाम किए। स्वर्ण पदक विजेता -21 किग्रा वर्ग में – कर्तव्य पिता भगवान ठाकुर, -23 किग्रा वर्ग में – कविश पिता संजय पाटीदार, -44 किग्रा वर्ग में – विवान अजय मंडावदिया, +50 किग्रा वर्ग में– जय पिता विजय मिश्रा, -20 किग्रा – लक्ष्मी पिता गोपाल बनिया ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया । वहीं रजत पदक विजेता -18 किग्रा – विशेष पिता राजेश शर्मा , -29 किग्रा – कुनाल पिता गोकुल पंवार
-32 किग्रा – ख्याति पिता यशपाल राणा,-41 किग्रा – प्रतीक्षा पिता कुन्दन सांवेर ने शानदार प्रदर्शन के साथ रजत पदक हासिल किया । कांस्य पदक विजेता -18 किग्रा – गोरक्ष पिता राहुल प्रजापत, -23 किग्रा – अविश रितेश पाटुठ, -27 किग्रा – सार्थक पिता सतीश नागर ने कांस्य पदक जीतकर धार जिले का नाम गौरवान्वित किया। मोहाल शर्मा , भव्यांश सोलंकी , स्पर्श कनाडे, कपिल पुजारी , व्यंका, गर्व बोरदीया, ज़ुबिया मरियम, सानिध्य परमार , यश बघेल ने क्वार्टर फाइनल तक खेलकर अच्छा प्रदर्शन किया | ये सभी खिलाड़ी कोच गगन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने इससे पूर्व भी कई राज्य एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर धार जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर धार ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोमर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और कोच के सही मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी अभिभावकों (पालकगण) का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग और विश्वास से बच्चे निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। अध्यक्ष द्वारा सभी पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं। सागर में आयोजित ताइक्वांडो प्रतियोगिता के उपरांत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक (एसपी) श्री मयंक अवस्थी उपस्थित रहे। समारोह में एसपी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि “खेल बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण पैदा करता है। आज का खिलाड़ी ही कल देश का गौरव बनता है।”
एसपी महोदय ने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर उन्होंने ताइक्वांडो खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शासन–प्रशासन से ताइक्वांडो किट सामग्री, पंचिंग बैग, मैट तथा चेंजिंग रूम जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया , ताकि खिलाड़ी बेहतर प्रशिक्षण प्राप्त कर सकें और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर बैडमिंटन कोच श्री शमशेर सिंह यादव,एवं कराते कोच शालिनी मिश्रा एवं अन्य पालकगण उपस्थित थे ।

Recent Comments

No comments to show.