
धार। नगरीय प्रशासन एवं आवास मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत जल स्त्रोंतो, नदी, तालाबों, कुओ, बावडियों तथा अन्य जल स्त्रोंतो के संरक्षण एवं पूनर्जीवन हेतु 19 मार्च 2026 से जल स्त्रोंतों की साफ सफाई अभियान चला जा रहा है।

“जल गंगा संवर्धन अभियान-2026” के अन्तर्गत मंगलवार को नगरपालिका धार के सहयोग से नौगांव स्थित गणपति घाट की साफ सफाई व तालाब से गाद निकालने का कार्य किया गया। तालाब से 3 ट्राली गीला कचरा, पुजन सामाग्री, कपडे, नारियल, चुनरी,हार फुल माला निकाली गई।
शासन आदेश के तहत कुएं एवं बावडियों का सफाई कार्य करवाया जावेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को तालाब मे पुजन सामाग्री व कचरा नहीं फेंकने की समझाईश भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी के.वी. सिंह, उपयंत्री श्रीमती रेणु वर्मा, जलगंगा संवर्धन प्रभारी, राकेश बेनल उपयंत्री, राधेश्याम चौहान प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी व अन्य कर्मचारिगण व श्रद्धालुगण उपस्थित थे।









