News

नेशन बुलेटिन धार। बाबूजी प्रीमियर लीग में रोमांचक मुकाबले में कप्तान 11 ने एमसीसी नागदा को हराया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

विधायक शेखावत ने विजेता को 1,51,000, उपविजेता को 81000 एवं तृतीय टीम को 51 हजार नगद व ट्राफी दी गई

जीत का सिक्स लगाते ही सैकडों दर्शकों ने मैदान पर पहुॅच कर खुशिया मनायी

खिलाडियों ने डांस करते हुए कप्तान जिम्मी बना को कंधें पर उठाकर मेन आफ द मैच का पुरुश्कार लेने ले गए

 

देर रात तक चले मुकाबले को देखने हेतु हजारों दर्शक मौजूद थे

 

आयोजन में सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का स्मृति चिन्ह भेटकर किया सम्मान

 

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्गदर्शन में आयोजित बाबूजी पीमियर लीग 2.0 के फायनल मुकाबले में कप्तान 11 बदनावर ने एमसीसी नागदा को रोमांचक मैच में 5 विकेट से 3 तीन बाल रहते जीत दर्ज की। विधायक एवं अतिथियों द्वारा विजेता टीम कप्तान 11 को ट्राफी एवं 1 लाख 51 हजार एवं उपविजेता टीम को 81 हजार एवं ट्राफी व तीसरे स्थान पर रही टीम श्रीराम क्रिकेट क्लब बेंगदा को 51 हजार एवं ट्राफी प्रदान की गई। देर रात तक चले मुकाबले को देखने हेतु हजारों दर्शक मौजूद थे। कप्तान 11 के जीत पर आतिशबाजी कर दर्शकों ने खुशिया मनायी। बाबूजी प्रीमियर लीग 2,0 का फायनल मुकाबला रविवार को दुधिया रोशनी में खेला गया।

 

फायनल मैच में विधायक भंवरसिंह शेखावत, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, धार जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, कमलसिंह पटेल, हरिनारायणसिंह पंवार, आशिष भाकर, डा नरेन्द्रसिंह राजावत, राजेश पटेल, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पं छोटू शास्त्री, आर्यावत पत्रकार संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष धमेन्द्र अग्निहोत्री, मीडियाकर्मी पुरुषोतम शर्मा, महेश पाटीदार व परितोशसिंह बंजी बना, निरंजनसिंह पंवार, सुरेंद्रसिंह गोयल, दिनेश रघुवंशी, पंकज लोधा, देवपालसिंह जादव, संजय भुरिया, राकेश कामदार, राजेश राठौड, नितीन सांखला, खेडा सरपंच योगेश मुकाती, मनोहर पाटीदार, भाजपा नेता शिवरामसिंह रघुवंषी, अधिवक्ता राजेन्द्रसिंह देवडा मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत संदीप चैधरी, निर्मल वर्मा, जगदीश पाटीदार, सोनू जाट, उमेश पाटीदार, देवेन्द्र पंवार, संदीप चंद्रावत, आशिष जोशी, राजन जाट, अनिल जाट, विकास जाट, अनुप जैन, सचिन पांडे सहीत कई कार्यकर्ताओं ने किया गया। विधायक भंवरसिंह शेखावत एवं प्रताप गेवाल ने खिलाडियों को बधाई दी।

 

बीपीएल प्रतियोगिता का फायनल कप्तान 11 बदनावर व एमसीसी नागदा के बीच खेला गया। विधायकद्वय ने खिलाडियों से परिचय कर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने सिक्का उछाला। टाॅस नागदा ने जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निधार्रित 12 ओवर में नागदा ने 99 रन बनाकर बदनावर को 100 रन का टारगेट दिया। मैच के दौरान पहले बदनावर टीम की जीत आसान लग रही थी। किंतु नागदा के गेंदबाजो ने अच्छा प्रर्दषन कर मैच को बराबरी पर ला दिया। अंितम ओवर में 6 रन की आवश्यकता थी। अगली दो गेंद पर 2 विकेट गंवाने पर मैच रोमांचक स्थिति में आ गया। किंतु मुस्तफा ने पहली ही गेंद पर सिक्स लगाकर मैच बदनावर की झोली में डाल दिया। जीत का सिक्स लगाते ही सैकडों दर्शकों ने मैदान पर पहुॅच कर खुशिया मनायी। मैदान पर चारों और से आतिश बाजी की गईं। ढोल ढमाके के साथ खिलाडियों व सर्मथकों ने डांस करते हुए कप्तान जिम्मी बना को कंधें पर उठाकर मेन आॅफ द मैच का पुरुश्कार लेने ले गए।

 

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि विधायकद्वय शेखावत व ग्रेवाल ने विजेता, उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रही टीम को ट्राफी व नगद राशि वितरण की गई। इस दौरान मेन आॅफ द टूर्नामेंट, बेस्ट बालर, बेस्ट बेटसमेन की ट्राफी के अलावा प्रतियोगिता में पिछले 20 दिनों से सेवा देने वाले अंपायर, कमेटी सदस्य, टीजीएस लाइव संचालक , जेएमडी साउंड, टेंट व लाइट एवं पीच पर अन्य सेवा देने वाले कार्यकर्ताओं को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

 

फायनल मुकाबले के प्रति क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया। बदनावर व नागदा के बीच खेले गए मैच के दौरान स्टेडियम खचाखच भर गया। चारों और दर्शक ही दर्शक दिखायी दिए। लगने वाले चैके- छक्के के दौरान काफी शोरगुल हुआ। पिछले 20 दिनों से बदनावर में बाबूजी प्रीमियर लीग का उत्साह था। जीत के बाद खिलाडियों ने देर रात तक खुषियां मनाई, वही आयोजक कमेटी के सदस्यों ने भी सफल आयोजन पर जमकर ठुमके लगाए। समूचे आयोजन के दौरान संदीपसिंह षेखावत का सराहनीय योगदान रहा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.