News

नेशन बुलेटिन धार। बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सुपर संडे को दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

बदनावर । बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल सुपर संडे को दूधिया रोशनी में खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण के दौरान विधायक भंवरसिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।

शनिवार की रात्रि में सेमीफाइनल मैच खेले गए । इसके पूर्व बदनावर विधानसभा की 144 टीम प्रतियोगिता मे शामिल हुई थी। नॉकआउट मैच में 16 टीमों ने जगह बनाई थी ।

 

बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता फाइनल में अतिथि भी मौजूद रहेंग।फाइनल मुकाबले हेतु स्टेडियम को सजावट की गई है विधायक भंवरसिंह शेखावत के कटआउट एवं बाबूजी राम-राम के बैनर फ्लेक्स लगाए गए हैं । दर्शक दीर्घा में खेल प्रेमियों हेतु बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी दर्शकों के लिए पेयजल की व्यवस्था निशुल्क रहेगी । साथ ही फाइनल मुकाबले के दोरान् आतिशबाजी की जाएगी।

 

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग मुकाबले की शुरुआत 10 मार्च से की गई थी । दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले में खिलाड़ियों ने अपने जोहर दिखाएं व कई रिकॉर्ड कायम किये। बेहतरीन 144 टीमों में से चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई । उसमें दो टीमें फाइनल में खेलेगी । विधायक भंवर सिंह शेखावत की ओर से प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को शील्ड एवं नगद राशि भेंट की जाएगी।

 

शुक्रवार की रात्रि में खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनने के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ हरि नारायणसिंह पवार बखतगढ़ बना, बदनावर ब्लॉक अध्यक्ष निरंजनसिंह पवार ,विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ,देवपालसिंह जादव ,सेवादल जिलाअध्यक्ष जितेंद्र जोशी ,अनूप जैन, संदीप सिंह शेखावत, अब्दुल खालिक बादशाह,शेरम भाई, संदीप चौधरी, देवेंद्र सिंह पवार ,अनिल जाट ,विकास जाट, राजेंद्र जाट सहित कई अतिथि मंचासीन थे।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.