News

नेशन बुलेटिन धार। धार में 216 घंटे का विश्व का सबसे लंबा अखंड महालक्ष्मी महायज्ञ सम्पन्न, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार शहर के नारायण धाम, दशहरा मैदान स्थित श्री लक्ष्मीनारायण निःशुल्क हॉस्पिटल परिसर में आयोजित विश्व के सबसे लंबे 216 घंटे तक निरंतर चलने वाले अखंड श्रीयंत्र महालक्ष्मी महायज्ञ की पूर्णाहुति आज विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुई। यह भव्य धार्मिक आयोजन अपनी अवधि और भक्ति भावना के चलते गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया।

इस ऐतिहासिक यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया और पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति का विशेष संचार देखने को मिला। यज्ञ के दौरान लगातार मंत्रोच्चार, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना रहा।

यह आयोजन प्रसिद्ध समाजसेवी एवं ज्योतिषाचार्य स्वर्गीय श्री राजू जी महाराज की पावन स्मृति में आयोजित किया गया। उनके सुपुत्र श्री तन्मय महाराज के मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में इस महायज्ञ का सफल संचालन हुआ।

इस अवसर पर श्री तन्मय महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि मां महालक्ष्मी समस्त प्रकार की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दरिद्रता को दूर करने वाली आदिशक्ति हैं। उन्होंने सभी भक्तों के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का संचार करना है।

कार्यक्रम के समापन पर पूर्णाहुति के साथ भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की गई।

इस आयोजन की जानकारी दीपक प्रजापति द्वारा प्रदान की गई।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.