News

नेशन बुलेटिन धार। एमसीसी नागदा ने मनासा 11 को 7 विकेट से शिकस्त देकर अगले दौर में पहुची।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

किकेे्रट महाकुंभ में खिलाडी डुबकी लगाकर अपने केरियर को संवारेे- गोर्वधनसिंह डोडिया

प्रेस क्लब कडोदकला एवं गणेश व्यायाम शाला के उस्ताद व सदस्योे खिलाडियों को मेडल पहनाए

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के नेतृत्व मंे बाबूजी प्रीमियर लीग मुकाबले क्रिकेट उत्सव की तरह देखेे जा रहे है। देर रात तक मुकाबले देखने के लिए खेल प्रेमी जमे रहते है। प्रतियोगिता का फायनल मुकाबला 29 तारीख को संभातिव है। लीग मुकाबले में अब तक 13 टीमे अगले दौर हेतु क्वालीफाई कर चुकी है। एमसीसी नागदा ने मनासा 11 को 7 विकेट से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह पक्की की। विधायक शेखावत खिलाडियों को होंसला बढाने के लिए उपस्थित थे।

विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग मुकाबले में खिलाडियों को मेडल एवं प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम में प्रेस क्लब कडोदकला एवं गणेश व्यायाम शाला के उस्ताद व सदस्य मचासीन थे। रविवार को गणेश व्यायाम शाला के उस्ताद प्रहलाद यादव, अशोक प्रजापत, गट्टुलाल चैधरी, श्रीधर व्यास एवं यश गुर्जर मंचंासीन थे। सोमवार को प्रेस क्लब कडोदकला अध्यक्ष राहुल बैरागी, संरक्षक गोवर्धनसिंह डोडिया, दिनेश रघुवंशी एवं कृश्णा मारु मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार, देवपालसिंह जादव, विकास जाट, अनिल जाट, आशिष जोशी, उमेश पाटीदार, निर्मल वर्मा, राजन जाट, सोनू जाट, संदीप चंद्रावत, दिगविजयसिंह चुंडावत सहीत कमेटी के कार्यकर्ता ने किया गया।

 

प्रेस क्लब संरक्षक गोवर्धनसिंह डोडिया ने क्रिक्रेट प्रतियोगिता को लेकर कहा विधायकजी ने खिलाडियों के लिए क्रिक्रेट का महाकुंभ लगाया है। जिसमें खिलाडी डुबकी लगाकर अपने केरियर को संवार सकते हे। दिनेश रघुवंशी ने कहा कि विधायकजी द्वारा पिछले वर्ष भी इस प्रकार का आयोजन किया गया था। विगत माह नागदा में कुश्ती का सफल आयोजन हुआ था। विधायकजी की मंशा है कि क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले।

 

बाबूजी प्रीमियर लीग में खेले गए मेच में शेरा 11 ने मुसावदा 11 को 9 विकेट हराया, वही माही क्रिकेट क्लब ने माता दुर्गा स्पोट क्लब के विरुध वाकओवर मिला, मनासा 11 ने जेके 11 को 22 रन से, कठोडिया बडा ने फेडस क्लब को 12 रन, कठोडिया ने शेरा 11 को 33 रन, एमसीसी नागदा ने कठोडिया को 53 रन से एवं मनासा 11 को 7 विकेट से पराजित कर अगले राउंड हेतु क्वालीफाई किया

Recent Comments

No comments to show.